डीयू एलुमना ने पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में महिला वर्ग का खिताब जीता -
DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

डीयू एलुमना ने पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में महिला वर्ग का खिताब जीता

Share us on
852 Views

सोनू शर्मा और मंजू की स्टिक से निकले तीन-तीन गोल और रक्षा पंक्ति के शानदार प्रदर्शन से फाइनल में विवेकानंद कॉलेज को 6-0 से पराजित किया

चैंपियन दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ट्रॉफी के साथ। 

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। सोनू शर्मा और मंजू की स्टिक से निकले तीन-तीन गोल और रक्षा पंक्ति के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने विवेकानंद कॉलेज को 6-0 से पराजित कर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में महिला वर्ग का खिताब जीत लिया।

मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर डीयू एलुमना टीम में खेल रहीं दिल्ली की पूर्व खिलाडियों ने अपने अनुभव, हॉकी कौशल और मेहनत से अर्जित फिटनेस के बल पर फाइनल मैच में विवेकानंद कॉलेज की युवा खिलाडियों को पूरी तरह से बांध कर रखा। विजेता टीम के लिए सोनू और मंजू ने तीन-तीन गोल किए। मंजू को एसएनएस प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

 

उपविजेता ट्रॉफी के साथ विवेकानंद कॉलेज की टीम।

उपविजेता ट्रॉफी के साथ विवेकानंद कॉलेज की टीम।

टूर्नामेंट के अवार्ड:

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: निधि (श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज)।

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: संगीता यादव (डीयू एलुमना)।

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: इंदरप्रीत कौर, (डीयू एलुमना)।

सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: सोनू शर्मा (डीयू एलुमना, सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी)।

टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: एकता ( विवेकानंद कॉलेज, एच एस स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित)।

टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: एकता ( विवेकानंद कॉलेज, एच एस स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित) पुरस्कार प्राप्त करते हुए। 

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: संगीता यादव (डीयू एलुमना) पुरस्कार प्राप्त करते हुए। 

सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: इंदरप्रीत कौर, (डीयू एलुमना) पुरस्कार प्राप्त करते हुए। 

मंजू एसएनएस प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए। 

पूर्व हॉकी ओलंपिक कप्तान व पदमश्री से सम्मानित श्री ज़फर इक़बाल, दिल्ली शिक्षा निदेशालय के उप-निदेशक (खेल), श्री एस. सुनील, मशहूर कॉमेंटेटर व पदमश्री से सम्मानित डॉ. रवि चतुर्वेदी, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता हॉकी के इतिहासकार श्री के. अरुमुगम, इंदरप्रीत कौर, डायरेक्टर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, ने खिलाडियों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए।

फाइनल मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाडी। 

पूर्व हॉकी ओलंपिक कप्तान व पदमश्री से सम्मानित श्री ज़फर इक़बाल को स्मृति चिन्ह प्राप्त करते हुए। 

इस मौके पर ज़फर इक़बाल ने सभी खिलाडियों से लगातार मेहनत करते रहने की अपील करते हुए हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। टूर्नामेंट के प्रायोजक थे पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) अयूथ वेदा, एसएनएस और एचएस स्पोर्ट्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published.