पंजाब यूनिवर्सिटी 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य के साथ ओवरऑल चैंपियन -

पंजाब यूनिवर्सिटी 26 स्वर्ण, 17 रजत और  26 कांस्य के साथ ओवरऑल चैंपियन

Share us on
539 Views

ओवरऑल चैंपियन पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक से ट्रॉफी प्राप्त करने के बाद। मंच पर मौजूद रहे यूपी के खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव और अपर सचिव खेल डॉ नवनीत सहगल।

जीएनडीयू दूसरे और जैन यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर 

जीएनडीयू, अमृतसर ने अंतिम दिन झटके 3 स्वर्ण

खेल टुडे ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मेजबानी में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में स्पर्धाओं का समापन हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के चार शहरो-नोएडा, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में आयोजित इन खेलों में अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने प्रतियोगिता के अंतिम प्रतिस्पर्धी दिन तीन स्वर्ण पदक झटके लेकिन वह पंजाब यूनिवर्सिटी को ओवरऑल चैंपियन बनने से नहीं रोक सका।

ओवरऑल चैंपियन पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक से ट्रॉफी प्राप्त करते हुए। मंच पर मौजूद हैं यूपी के खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव और अपर सचिव खेल डॉ नवनीत सहगल।

 

पंजाब यूनिवर्सिटी  26 स्वर्ण, 17 रजत और  26 कांस्य के साथ इस साल की चैंपियन बनी जबकि जीएनडीयू, अमृतसर 24 स्वर्ण, 27 रजत और 17 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू ने 16 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस सूची में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने 12 गोल्ड, 14 सिल्वर और  8 कांस्य के साथ चौथा जबकि गुरु काशी यूनिवर्सिटी-पंजाब  ने 9 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

इस साल खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जैन यूनिवर्सिटी को छोड़कर ओवरऑल तालिका में शामिल शीर्ष-5 यूनिवर्सिटी में से चार उत्तर भारत के हैं। जैन यूनिवर्सिटी ने केआईयूजी के 2021 संस्करण  में 20 स्वर्ण, 7 रजत और  5 कांस्य के साथ पहला स्थान हासिल किया था जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी-जालंधर को 17 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य के साथ दूसरा स्थान मिला था।

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने 15 स्वर्ण, 9 रजत और 24 कांस्य के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था लेकिन इस बार उसने अपने प्रदर्श का बार काफी ऊंचा उठाया और तीसरे से पहले स्थान पर पहुंच गया। इसी तरह पिछले संस्करण में जीएनडीयू, अमृतसर 14 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य के साथ चौथे स्थान पर रहा था लेकिन इस बार उसने दो स्थान की छलांग लगाई है। बीते संस्करण में एमडीयू, रोहतक (14 स्वर्ण, 14 रजत, 13 कांस्य) पांचवें स्थान पर था लेकिन इस बार वह इस फेहरिस्त से गायब है।

3 जून को वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आधिकारिक समापन समारोह हुआ।

इस संस्करण और पिछले संस्करण के शीर्ष-5 विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं-

केआईयूजी 2022 ओवरऑल चैंपियनशिप

  1. पंजाब यूनिवर्सिटी (26 स्वर्ण, 17 रजत, 26 कांस्य)
  2. जीएनडीयू, अमृतसर (24 स्वर्ण, 27 रजत, 17 कांस्य)
  3. जैन यूनिवर्सिटी, बैंगलोर (16 स्वर्ण, 10 रजत, 6 कांस्य)
  4. पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला (12 स्वर्ण, 14 रजत, 8 कांस्य)
  5. गुरु काशी यूनिवर्सिटी (9 स्वर्ण, 10 रजत, 9 कांस्य)

केआईयूजी 2021 ओवरऑल चैंपियन

  1. जैन यूनिवर्सिटी, बैंगलोर (20 स्वर्ण, 7 रजत, 5 कांस्य)
  2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (17 स्वर्ण, 15 रजत, 19 कांस्य)
  3. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ (15 स्वर्ण, 9 रजत, 24 कांस्य)
  4.  जीएनडीयू, अमृतसर (14 स्वर्ण, 14 रजत, 14 कांस्य)
  5. एमडीयू, रोहतक (14 स्वर्ण, 14 रजत, 13 कांस्य)।

परिणाम-

जूडो पुरुष

+100 किग्रा

स्वर्ण – यश घनघस – चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय

रजत – यश भारद्वाज – गुरु काशी विश्वविद्यालय

कांस्य – जितेश डागर, पंजाब यूनिवर्सिटी

कांस्य – साहिल – एमडीयू, रोहतक

जूडो महिला

+78 किग्रा

स्वर्ण – अपूर्व महेश पाटिल – मुंबई विश्वविद्यालय

रजत- अनमोल – गुरु काशी विश्वविद्यालय

कांस्य – अन्नू – बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय

कांस्य – स्तुति ग्रोवर – दिल्ली विश्वविद्यालय।

फेंसिंग महिला फ़ॉइल टीम

स्वर्ण – जीएनडीयू, अमृतसर

रजत – मणिपुर विश्वविद्यालय

कांस्य – पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

कांस्य – सरदार पटेल विश्वविद्यालय, गुजरात

फेंसिंग पुरुष सेबरे टीम

स्वर्ण – जीएनडीयू, अमृतसर

रजत – शिवाजी विश्वविद्यालय

कांस्य – पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

कांस्य – जम्मू विश्वविद्यालय

फेंसिंग पुरुष एपी टीम

स्वर्ण- जीएनडीयू, अमृतसर

रजत – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

कांस्य- मणिपुर विश्वविद्यालय

कांस्य – जम्मू विश्वविद्यालय।

Leave a Reply

Your email address will not be published.