बनारस के राहुल यादव के मन में भारतीय हॉकी के फलक पर चमकने की चाहत -
Sporting Club Enters 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament Final. Yash Bhatia Shines as Bal Bhavan Dwarka beat Delhi Cricket Hub in 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament. अभय के शतक और रेहान के ‘पंजे’ से मद्रास क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में । Shubman Gill to lead India’s squads in Test and ODI Series against Afghanistan. India’s Test Squad: Shubman Gill (Captain), Yashasvi Jaiswal, KL Rahul (vice-captain) Sai Sudharsan, Rishabh Pant (wicket-keeper), Devdutt Padikkal, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna, Manav Suthar, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, Dhruv Jurel (wicket-keeper) India’s ODI Squad: Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma*, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya*, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey.Mohammad Sultan Ansari’s Century Guides Sehgal Cricket Club into the Semifinals of the 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament. Ran Star Cricket Club Registers Victory in the 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament.

बनारस के राहुल यादव के मन में भारतीय हॉकी के फलक पर चमकने की चाहत

Share us on
1,368 Views

 राहुल यादव  ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन को सराहा, कहा- यूनिवर्सिटी में खेलों के माहौल में और बदलाव आएगा

खेल टुडे ब्यूरो

लखनऊ। यूपी का बनारस शहर कई वजहों से सुर्खियों में रहता है लेकिन खेल जगत में ये शहर अपना खास स्थान रखता है। दरअसल बनारस हॉकी का गढ़ है। 

यहां से लगातार अच्छे हॉकी खिलाड़ी निकल रहे हैं। पद्मश्री मो.शाहिद को कौन भूल सकता है जिन्होंने इसी शहर से निकलते हुए ओलंपिक में कमाल दिखाया जबकि विवेक सिंह, राहुल सिंह जैसे दिग्गज भी बनारस की मिट्टी से निकल कर ओलंपिक में अपना दम-खम दिखा चुके हैं।

वहीं मौजूदा दौर में ललित उपाध्याय भारतीय हॉकी में बनारस का परचम बुलंद कर रहे है। इन्हीं में से एक और खिलाड़ी राहुल यादव के मन में आने वाले समय में भारतीय हॉकी के फलक पर चमकने की चाहत है। 

राहुल यादव खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 उत्तर प्रदेश के अंतर्गत गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की टीम से चुनौती पेश कर रहे है। 

उनकी टीम ने शुक्रवार को बेंगलुरू  सिटी यूनिवर्सिटी के खिलाफ खेले गए मैच में जीत दर्ज की, जिसमें फुलबैक पोजीशन पर खेलने वाले राहुल यादव ने एक उपयोगी गोल दागकर महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। 

इसी के साथ उनकी खुशी तब दोगुनी हो गई जब उन्हें यह पता चला कि उनका चयन यूपी पुलिस में खेल कोटे के अंतर्गत कांस्टेबल के पद पर हो गया है। 

राहुल यादव के अनुसार अगर आज मैं इस मुकाम पर हूं तो इसमें मेरे माता-पिता सहित गुरुजनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

राहुल के पिता अशोक कुमार यादव एडवोकेट है और उनकी माता गृहिणी है। अशोक कुमार यादव पहले क्रिकेट खेलते थे। हालांकि हर पिता का सपना होता है कि उनकी संतान उनके नक्शेकदम पर चले लेकिन जब राहुल ने उनके सामने ये इच्छा जाहिर की कि उन्हें हॉकी सीखनी है तो उन्होंने तुरंत उसे मंजूरी दे दी है।

इसके बाद राहुल ने वाराणसी स्थित विवेक अकादमी में प्रवेश ले लिया और साल 2010 से 2017 तक वहां कोच गौरी शंकर से हॉकी सीखी। इसके बाद राहुल यादव का चयन लखनऊ हॉकी हास्टल में हो गया और वो वहां कोच रजनीश मिश्रा (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) और  रंजीत राज की निगरानी में अपने खेल को निखार रहे है। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जाने-माने चेहरे हरमनप्रीत सिंह को अपना आदर्श  मानने वाले राहुल यादव सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप-2022 में यूपी हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में भी अपने खेल का कमाल दिखा चुके है। 

उन्होंने दिल्ली में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2018 में भी प्रतिभाग किया है।  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में बीए के स्टूडेंट्स राहुल यादव इस बात से बेहद खुश है कि उनका चयन यूपी पुलिस में खेल कोटे में हो गया है और अब वो आने समय में भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाने का अपना सपना साकार करना चाहते है। 

राहुल यादव ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 उत्तर प्रदेश के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां मिला अनुभव मेरे खेल कॅरियर को आगे बढ़ाने में काम आएगा। राहुल यादव के अनुसार इन खेलों के आयोजन से यूनिवर्सिटी में खेलों के माहौल में और बदलाव आएगा जिससे आने वाले समय में  यूनिवर्सिटी से और अच्छे खिलाड़ी सामने आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.