योगी आदित्यनाथ आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में अब तक के सर्वश्रेष्ठ खेलों के शानदार समापन समारोह में करेंगे उत्तर प्रदेश का नेतृत्व -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

योगी आदित्यनाथ आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में अब तक के सर्वश्रेष्ठ खेलों के शानदार समापन समारोह में करेंगे उत्तर प्रदेश का नेतृत्व

Share us on
1,689 Views

समापन समारोह शाम 7 बजे गणेश वंदना के साथ शुरू होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ उदघाटन समारोह में।

हमें विश्वास है, कि ये खेल माननीय प्रधान मंत्री महोदय और माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के दृष्टिकोण के अनुसार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर राज्य में एक नई खेल क्रांति की शुरुआत करेंगे।- डॉ नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव, खेल और युवा मामले विभाग, उत्तर प्रदेश

डॉ नवनीत सहगल ।

खेल टुडे ब्यूरो

  वाराणसी: पुराणों में वर्णित पवित्र शहर व भारत की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी  आज तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 के भव्य समापन समारोह की मेजबानी करेगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होने वाला यह समारोह 100 मिनट चलेगा।

इस दौरान भारत सरकार के केंद्रीय युवा मामले और खेल एवं सूचना और प्रसारण मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर  सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों की भी मौजूदगी रहेगी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 जिसका उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत 25 मई 2023 को लखनऊ में वर्चुयली किया गया था। इसके बाद 12 दिन तक चले इस भव्य खेल महाकुंभ मे 200 से अधिक यूनिवर्सिटी के 4000 से अधिक खिलाड़ियों ने 21 विभिन्न खेलों की स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी।

इस आयोजन की मेजबानी कर रहे यूपी के चार शहरों में से वाराणसी भी एक था और यह शहर आईआईटी-बीएचयू कैंपस के सैक हॉल में कुश्ती और योगासन की प्रतियोगिताओं का गवाह बना था।

उत्तर प्रदेश के खेलमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव और डॉ नवनीत सहगल।

इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा मामले विभाग के अपर मुख्य सचिव, श्री नवनीत सहगल ने कहा कि हमे इस बात का वर्ग है कि इन खेलों का तीसरा संस्करण न केवल बेहतरीन रहा बल्कि अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ आयोजन रहा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सम्पूर्ण आयोजन समिति कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद इन खेलों के सफल आयोजन के लिए बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही है।राज्य में खेलों इतने बड़े पैमाने पर इतना बड़ा आयोजन इससे पहले कभी नहीं हुआ था। हमें विश्वास है, कि ये खेल माननीय प्रधान मंत्री महोदय और माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के दृष्टिकोण के अनुसार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर राज्य में एक नई खेल क्रांति की शुरुआत करेंगे।हम विशेष रुप से स्वयंसेवकों सहित सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के इन खेलों के आयोजन के लिए हमें अपना सहयोग प्रदान किया।

बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी का डॉ अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह का विहंगम दृश्य।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 का समापन समारोह शाम 7 बजे गणेश वंदना के साथ शुरू होगा। इस दौरान प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के संबोधन के अलावा राज्य में इन खेलों की मशाल रिले की यात्रा पर दिखाई जाने वाली एक फिल्म, एक केआईयूजी 2022 यूपी रैप-अप फिल्म ओर योगासन प्रदर्शन के साथ एक शानदार ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विजेता विश्वविद्यालयों को भी सम्मानित करते हुए उन्हें विजेता ट्राफियां प्रदान की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.