नितिन गडकरी ने किया नागपुर में खासदार क्रीडा महोत्सव का उद्घाटन -

नितिन गडकरी ने किया नागपुर में खासदार क्रीडा महोत्सव का उद्घाटन

Share us on
1,389 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नागपुर। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी की प्रेरणा से नागपुर में  खासदार (सांसद) क्रीडा महोत्सव की आज रंगारंग शुरुआत हुई।श्री गडकरी जी ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री श्री धनराज पिल्ले  की उपस्थिति में उद्घाटन किया।

 

13 से 28 मई तक चलने वाले इस क्रीडा महोत्सव के अंतर्गत नागपुर के अलग-अलग मैदानों में 34 गेम्स खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री हंसराज अहीर,  भाजपा नेता, विधायक श्री  चंद्रशेखर बावनकुले, नागपुर के मेयर श्री दयाशंकर तिवारी और क्रीडा महोत्सव के संयोजक श्री  संदीप जोशी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.