भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भारतीय तलवारबाजी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए -

भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भारतीय तलवारबाजी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

Share us on
1,604 Views

पंकज सिंह की पत्नी सुषमा राणा सिंह, जो कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रहीं है, भी खेल प्रशासन में हैं। सुषमा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष हैं। जल्द ही भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव भी होने हैं और इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि पंकज इस चुनाव में भी किसी पद पर खड़े हो सकते हैं।

 

राकेश थपलियाल

भारतीय जनता पार्टी के नोएडा से विधायक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भारतीय तलवारबाजी संघ के निर्विरोध नए अध्यक्ष चुने गए। शुक्रवार को आम सभा की विशेष बैठक में कार्यकारी बोर्ड 2021-2025 के चुनाव में पंकज सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव चुने गए। पंकज सिंह की पत्नी सुषमा राणा सिंह, जो कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रहीं है, भी खेल प्रशासन में हैं। सुषमा  नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष हैं। जल्द ही भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव भी होने हैं और इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि पंकज इस चुनाव में भी किसी पद पर खड़े हो सकते हैं।
भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष सुधांशु मित्तल के राजनाथ सिंह के साथ अच्छे संबंध हैं।सुधांशु मित्तल, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं, और राजीव मेहता इसमें चेयरमैन हैं। पंकज को तलवारबाजी संघ का अध्यक्ष बनने में इन दोनों की बड़ी भूमिका रही है। सुधांशु और राजीव मेहता ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है। अब भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव में ये दोनों पंकज को तुरुप के पत्ते के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
तलवारबाजी संघ का चुनाव जीतने के बाद पंकज ने संघ के सभी सदस्यों और राज्य तलवारबाजी संघों का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं, अध्यक्ष के रूप में इस खेल के विकास के लिए कार्य करूंगा। इसे भारत में और लोकप्रिय बनाऊंगा। हमारा लक्ष्य युवाओं को तलवारबाजी के प्रति आकर्षित करना है। इसे भविष्य के खिलाड़ियों के लिए करियर की पसंद के तौर पर विकसित करना है।”
पंकज ने ओलंपिक खेलों में शिरकत करने वाली भारत की पहली तलवारबाज भवानी देवी की प्रशंसा करते हुए कहा, “भवानी देवी को विशेष धन्यवाद, आपने टोक्यो ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाया। आपका फोकस और मजबूत इरादे सफलता का जीता जागता उदाहरण हैं। इस उपलब्धि से भवानी देवी ने लाखों भारतीयों को तलवारबाजी के खेल की तरफ आकर्षित किया है और आप अनेक उभरते एथलीटों की रोल मॉडल बन गई हैं।”

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published.