श्याम लाल कॉलेज ने दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2024 की हॉकी में टाइगर क्लब को हराया -

श्याम लाल कॉलेज ने दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2024 की हॉकी में टाइगर क्लब को हराया

Share us on
1,007 Views

महिला वर्ग में एसपीएम कॉलेज ने हॉकी सेंटर खेड़ा कला को 2-1 से हराया

श्याम लाल कॉलेज की खेल समिति की सदस्य डॉ सुप्रीति मिश्र और एनी थॉमस, द्रोणाचार्य अवॉर्डी हॉकी कोच एन एस सैनी और कबड्डी कोच योगेंद्र कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली ओलंपिक गेम्स 2024 में हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज ने टाइगर क्लब को 4-0 से हराया। प्रवीण ने तीन गोल और पंकज ने एक गोल किया।

श्याम लाल कॉलेज और टाइगर क्लब की टीमें मैच से पूर्व।

श्याम लाल कॉलेज मैदान में महिला वर्ग में एसपीएम कॉलेज ने हॉकी सेंटर खेड़ा कला को 2-1 से हराया। विजेता टीम की तरफ से मनीषा और शिवानी ने एक-एक गोल किया जबकि हॉकी सेंटर खेड़ा कला की तरफ से निशा ने एक गोल किया। इस मैच से पूर्व श्याम लाल कॉलेज की खेल समिति की सदस्य डॉ सुप्रीति मिश्र और एनी थॉमस, द्रोणाचार्य अवॉर्डी हॉकी कोच एन एस सैनी और कबड्डी कोच योगेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

तीसरे मैच में जो कि पुरुष वर्ग में खेला गया फेथ क्लब ने झिलमिल हॉकी सेंटर को 6-2 से हराया विजेता टीम की तरफ से भारत और नंदकिशोर ने दो-दो गोल गोविंद ने और सुमित ने एक-एक गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.