सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स की जीत में संतोष की हैट्रिक, हिंदुस्तान एफसी भी जीता -
DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स की जीत में संतोष की हैट्रिक, हिंदुस्तान एफसी भी जीता

Share us on
594 Views

  • सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स ने तरुण संघा फुटबॉल क्लब को 5-0 से रौंद डाला
  • पहले संस्करण की विजेता रही वाटिका एफसी को हिंदुस्तान एफसी के हाथों 0-1 की हार का सामना करना पड़ा

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली।संतोष की हैट्रिक की मदद से सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स ने डीएसए दिल्ली प्रीमियर लीग में यहां डॉ. बीआर अम्बेडकर स्टेडियम पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में तरुण संघा फुटबॉल क्लब को 5-0 से हरा कर बड़ी जीत के साथ खाता खोला और पूरे अंक अर्जित किए।

दिन के दूसरे मुकाबले में पहले संस्करण की विजेता रही वाटिका एफसी को हिंदुस्तान एफसी के हाथों 0-1 की हार का सामना करना पड़ा। विजयी गोल थांगमिन लेन मिसाव ने लंबी सीटी से पहले मिली पेनल्टी पर किया। भले ही थांगमिन को मैन ऑफ द मैच आंका गया लेकिन मैच का हीरो वाटिका का गोली यश कुलकर्णी रहा जिसने कई मौकों पर सुंदर बचाव किए।

 

सीआईएसएफ की जीत का आकर्षण उसके स्टार स्ट्राइकर संतोष कुमार की शानदार हैट्रिक  रही। संतोष ने छठे मिनट में टीम का खाता खोला और अंतिम मिनट में टीम का पांचवां गोल जमाने के साथ हैट्रिक पूरी की, पुरस्कार स्वरूप उसे मैन ऑफ द मैच आंका गया। ऐसा करिश्मा करने वाला संतोष तीसरी प्रीमियर लीग का पहला खिलाड़ी है। भोला सिंह और आदित्य ने एक एक गोल किए। नॉर्थ ईस्ट के खिलाड़ियों से सजे तरुण सांघा ने  छुट पुट मूव जरूर बनाए लेकिन सीआईएसएफ की मजबूत रक्षापंक्ति और गोल कीपर महतो ने बेहतर बचाव किए।

 

पहले प्रीमियर लीग की विजेता वाटिका और हिंदुस्तान एफसी के बीच खेला गया मैच उतार-चढ़ाव वाला रहा। हालांकि हिंदुस्तान ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन फॉरवर्ड लाइन के प्रयासों पर गोली यश कुलकर्णी ने  बार बार पानी फेरा। यश ने आधा दर्जन सुंदर बचाव कर वाटिका को  बड़ी हार से बचा लिया। एक बात तय है कि पहली प्रीमियर लीग की  विजेता वाटिका में  फिलहाल इस बार पहले सी चमक नजर नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.