अमित और माधुरी बने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस के सर्वश्रेष्ठ एथलीट -
ICC Board confirms Jay Shah’s unopposed reappointment as Chair for second term. Budding Journalists Must Work Towards Nation-Building: Rajeev Jaitly. After Asiad Silver, Sawan Barwal targets World championships qualification . I need to get better at starts: Dhinidhi Desinghu. NUJ(India) to Celebrate National Press Day at Kurukshetra University on November 16. Haryana Chief Minister’s Media Advisor Rajeev Jaitly to be Chief Guest. The function will be presided over by Kurukshetra University Vice-Chancellor Prof. Som Nath Sachdeva. Rakesh Thapliyal, National President of NUJ (India) and Editor-in-Chief of Khel Today, and Ras Bihari, former National President of NUJ (India) and senior journalist, will attend as Special Guests.Need to manage match endings better, improve smash quality: Tanvi Patri . Ayush Badoni to lead Delhi, Priyansh Arya named vice-captain for Syed Mushtaq Ali Trophy 2026–27- Delhi squad for the Syed Mushtaq Ali Trophy 2026–27 is as follows: Ayush Badoni (Captain), Priyansh Arya (Vice-Captain), Sarthak Ranjan, Yash Dhull, Ayush Doseja, Tejasvi (Wicketkeeper), Anuj Rawat (Wicketkeeper), Himmat Singh, Mayank Rawat, Keshav Dabas, Suyash Sharma, Digvesh, Ishant Sharma, Harshit Rana, Mayank Yadav and Simarjeet Singh. Union Sports minister Dr. Mansukh Mandaviya announces Khelo India Youth Games 2026 schedule; Hyderabad to host 22 sports. Sanjay to lead Indian men’s squad for the tour of New Zealand marking centenary of sporting ties between the two nations.

अमित और माधुरी बने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस के सर्वश्रेष्ठ एथलीट 

Share us on
1,102 Views

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन

मुख्य अतिथि सुश्री एलिस वास आर., सचिव, उच्च शिक्षा, दिल्ली सरकार, प्रो. संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक), आईजीआईपीईएसएस दीप प्रज्वलन करते हुए।

दीप प्रज्वलन कर पहले सत्र का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ विकास गुप्ता, कुलसचिव दिल्ली विश्वविद्यालय।

  • पहले सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि  डॉ विकास गुप्ता, कुलसचिव दिल्ली विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि  प्रोफेसर विपिन के तिवारी, अध्यक्ष शासी निकाय, आईजीआईपीईएसएस ने किया
  •  दूसरे सत्र का शुभारंभ सुश्री एलिस वास आर., सचिव, उच्च शिक्षा, दिल्ली सरकार, विशिष्ट अतिथि सुश्री पिंकी, स्वर्ण पदक विजेता (कॉमनवेल्थ गेम्स-2022), लाॅन बॉल्स ने किया
  • प्रोफेसर संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक), आईजीआईपीईएसएस और प्रो. संजीव कौशल, संयोजक ने सफल आयोजन में योगदान के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों और स्टाफ का आभार जताया

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से  मनाया। इसमें अमित कुमार रवानी, बी.एससी. तृतीय वर्ष और माधुरी, बी.पी.एड. प्रथम वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुरुष वी महिला एथलीट आंके गए।

अमित कुमार सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट की ट्रॉफी प्राप्त करते हुए।

माधुरी सिंह सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट की ट्रॉफी प्राप्त करते हुए।

कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। वार्षिकोत्सव के मौके पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

पहले सत्र के मुख्य अतिथि माननीय डॉ विकास गुप्ता, कुलसचिव दिल्ली विश्वविद्यालय को मेमेंटो देते हुए प्रो. संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक),  आईजीआईपीईएसएस।

इसी दौरान निम्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई|

  • रंगोली प्रतियोगिता , 2. एकल नृत्य प्रतियोगिता , 3. युगल नृत्य प्रतियोगिता , 4. समूह नृत्य प्रतियोगिता

पहले सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डॉ विकास गुप्ता, कुलसचिव दिल्ली विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि माननीय प्रोफेसर विपिन के तिवारी, अध्यक्ष शासी निकाय,आईजीआईपीईएसएस एवं  प्रोफेसर संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक), आईजीआईपीईएसएस  के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तदोपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलगीत का सामूहिक गायन किया गया।

योग एवं जिमनास्टिक्स के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन माननीय अतिथियों के समक्ष किया। इस दौरान योग शिक्षा के प्रभारी प्रो. जे.पी. शर्मा एवं प्रो. तारक नाथ  प्रमाणिक और जिमनास्टिक्स शिक्षा के प्रभारी प्रो. समीरन चक्रवर्ती एवं प्रोफ़ेसर ललित शर्मा  विद्यार्थियों के साथ कौशल प्रदर्शन का हिस्सा रहे।

वार्षिक दिवस के संयोजक प्रो. संजीव कौशल ने अतिथियों का स्वागत किया एवं उद्घाटन भाषण प्रस्तुत किया।

प्राचार्य ने अतिथियों का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया और सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 प्रस्तुत की। इसके बाद अतिथियों ने छात्रों को संबोधित किया।

माननीय डॉ विकास गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके विशिष्ट कौशल की सराहना की। उन्होंने संस्थान के शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा एवं खेल विज्ञान में विशिष्ट योगदान की सराहना की। माननीय प्रो. बिपिन तिवारी ने छात्रों को संबोधित किया और खेल और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की। इसके बाद डॉ. विकास गुप्ता (मुख्य अतिथि) और प्रो. बिपिन के. तिवारी (गेस्ट-ऑफ-ऑनर) द्वारा निम्न छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

  1. सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष)– अमित कुमार रवानी, बी.एससी. तृतीय वर्ष
  2. सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला)– माधुरी, बी.पी.एड. प्रथम वर्ष
  3. 4×200 मीटर रिले रेस (महिला)
    • पहला स्थान- अंजलि, प्रिया, वंशिका, रुखसार — बी.एससी. (प्रथम वर्ष)
    • द्वितीय स्थान -विनीता चौधरी, बी.पी.एड(प्रथम वर्ष), कामोनिका, श्रुति सिंह, नेहा सिंह — बी.पी.एड (द्वितीय वर्ष)
    • तृतीय स्थान-. भारती, श्रीता, सोमवती,आशमा
  4. 4×200 मीटर रिले रेस (पुरुष)
    • पहला स्थान- वी. किरण, गौरव बिष्ट, राज चौधरी, अमित रवानी — बी.एससी. तृतीय वर्ष
    • द्वितीय स्थान- सोनू, मोहन, मयंक, गुल्लास — बी.पी.एड. द्वितीय वर्ष
    • तृतीय स्थान–साहिल, मो. ज़हद, दीपक, राहुल कुमार — बी.एससी. द्वितीय वर्ष।

       

वार्षिक दिवस के संयोजक प्रो. संजीव कौशल।

वार्षिक दिवस के संयोजक प्रो. संजीव कौशल एवं एम.पी.एड.(द्वितीय वर्ष) की छात्रा वर्तिका कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया एवं प्राचार्य ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। 

 जिमनास्टिक्स एवं योग के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

दूसरे सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय सुश्री एलिस वास आर., सचिव, उच्च शिक्षा, दिल्ली सरकार, विशिष्ट अतिथि सुश्री पिंकी, स्वर्ण पदक विजेता (CWG-2022), लाॅन बाल एवं प्रो. संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक),  आईजीआईपीईएसएस के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

माननीय मुख्य अतिथि सुश्री एलिस वास आर. ने अपने संबोधन में बच्चों के कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा बच्चों द्वारा दिखाए गए कौशल अविश्वसनीय हैं जो इन्हें सीमित सुविधाओं में मिले हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह संस्थान की उसकी जरूरत के अनुसार भूमि की मांग को उच्चाधिकारियों तक अवश्य पहुंचाएंगी।

सुश्री पिंकी, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, लॉन बॉल्स में  स्वर्ण पदक विजेता और मुख्य अतिथि सुश्री एलिस वास आर., सचिव, उच्च शिक्षा, दिल्ली सरकार।

सुश्री पिंकी जो  कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल्स में न केवल स्वर्ण पदक विजेता हैं बल्कि इस कॉलेज की पूर्व छात्रा भी हैं, उन्होंने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी बीच उन्होंने अपने अध्यापकों को प्रणाम कर अपने जीवन में प्राप्त ख्याति को अध्यापकों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम बताया।

इसके बाद निम्न विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। 

  • सत्र 2021-2022 के लिए शैक्षणिक पुरस्कार 
बी.एस.सी. तृतीय वर्ष 1. मोहित बिष्ट -83.34%, 2. प्रियंका – 83.05% , 3. अंजली शर्मा-82.90% 
बी.पी.एड. द्वितीय वर्ष  1. आरती राणा – 80.54% , 2. हर्ष कुमार – 79.85% , 

3. रोहित प्रसाद शर्मा – 79.71%

एम.पी.एड. द्वितीय वर्ष  1. संजना चौधरी – 86.76% , 2. संगीता राठी – 86.47% , 

3. संदीप यादव – 86.12% 

 

  • खेल में छात्रों की उपलब्धियों के लिए पुरस्कार
खेल स्तर नाम पद
एथलेटिक्स

(प्रभारी : प्रो प्रदीप कुमार)

भारतीय विश्वविद्यालयों का संघ (AIU) रितिक भागीदारी
बैडमिंटन

(प्रभारी : प्रो एकता भूषण)

दिल्ली राज्य शिवाय अरोड़ा

दिव्येश अरोड़ा

I/II
जिमनास्टिक्स(प्रभारी प्रो. समीरन चक्रवर्ती

और प्रो. ललित)

राष्ट्रीय तुषाल भागीदारी
भारतीय विश्वविद्यालयों का संघ (AIU) अनूप सोनी, जितेन्द्र,

कृष्णा

II
भारतीय विश्वविद्यालयों का संघ सिमरन सिंह, आरती राणा, किरण यादव भागीदारी
हॉकी

(प्रभारी प्रो. सरिता त्यागी)

राष्ट्रीय कल्याणी कुमारी भागीदारी
विश्वविद्यालय उत्तरी क्षेत्र सोमवती,  पिंकी भागीदारी
जूडो

(प्रभारी : प्रो धनंजय शॉ)

भारतीय विश्वविद्यालयों का संघ (AIU) दीपक भागीदारी
कबड्डी

(प्रभारी: प्रो धर्मेंद्र कुमार)

विश्वविद्यालय अनिकेत भागीदारी
नेटबॉल

(प्रभारी: प्रो. गौरी चक्रवर्ती)

राष्ट्रीय मानसी त्यागी II
भारतीय विश्वविद्यालयों का संघ प्राची, नीतू I
सॉफ्टबॉल राष्ट्रीय नेहा कुमारी भागीदारी
एन.सी.सी.

(प्रभारी: डॉ. मीनाक्षी)

एन सी सी (NCC)

टी एस सी (TSC)

अवाकश द्विवेदी, अमन शर्मा, रोहन राणा
गणतंत्र दिवस शिविर 2023 विशाल
राष्ट्रीय “सी” कैडेट कोर अंकित कुमार

अंजलि शर्मा

भारतीय सैन्य अटैचमेंट कैंप सुओ. संदीप कुमार
राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम गौतम रोहतगी
  • एनसीसी रैंक पैनल – 2023
1. वरिष्ठ अधीन अधिकारी 1. लोकेश कादियान, 2. आकाश द्विवेदी
2. Junior under officer– 1. साहिल, 2. गौतम रोहतगी
3. Company Quarter master Sergeant 1. देवाशीष सोरेन, 
4. Soren Sergeant 1. पंकज दैहिक, 2. अनुज,
5. Lance Corporal 1. देवांश, 2. आयुष

 

  • प्रोजेक्ट–दिल से खेलो
प्रोजेक्ट–दिल से खेलो 1. गौरव खोलिया बी.पी.एड. (द्वितीय), 2. अजीत कुमार बी.पी.एड. (द्वितीय), 3. बीएससी से प्रिया फरत्याल, (तृतीय), 4. बीएससी से चंदन राज, (तृतीय), 5. बीएससी से रोहित माधवर, (द्वितीय)

 

निम्नलिखित छात्रों ने उत्तर क्षेत्र हैंडबॉल इंटर-विश्वविद्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया

पुरुष 1. हर्ष कुमार, एमपी एड. प्रथम, 2. सूर्य प्रताप यादव, एमपी.एड. प्रथम, 3. मो. सादिक, बी.पी.एड. प्रथम, 4. कुणाल, बी.एससी. तृतीय, 5. सौरभ, बी.एससी. तृतीय, 6. यशुतोष, बी.एससी. तृतीय, 7. योगेश, बी.एससी. द्वितीय
महिला 1.बबीता बी.पी.एड. प्रथम, 2. सुमन बीएससी. तृतीय, 3. आकांक्षा बीएससी.द्वितीय, 

4. रुखसर बी.एससी. प्रथम

 

वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार हैं:-

रंगोली  प्रतियोगिता 1. बी.एससी. तृतीय,    2. बी.एससी. द्वितीय,   3. एम.पी.एड. प्रथम।
एकल नृत्य 1. ईशु, बी.एससी. तृतीय वर्ष – प्रथम , 2. कपसिक, एम.पी.एड. प्रथम वर्ष – द्वितीय, 3. सागर, बी.एससी. प्रथम वर्ष – तृतीय, 4. नेहा, बी.एससी. द्वितीय वर्ष – तृतीय
युगल नृत्य 1. स्नेहा/सोनम – प्रथम
समूह नृत्य 1. कपसिक एंड ग्रुप, एम.पी.एड. प्रथम वर्ष – प्रथम

2. स्नेहा एंड ग्रुप, बी.एससी.  द्वितीय वर्ष – द्वितीय

3. अनुपन और अजय, बी.एससी. तृतीय वर्ष – तृतीय

अंत में प्रो. संजीव कौशल, संयोजक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और पुरस्कृत विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।

प्रो. संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक),  आईजीआईपीईएसएस कॉलेज की उपलब्धियां बताते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.