खालसा कॉलेज और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में -
From India’s Ancient Wisdom to a Global Sporting Platform, Yoga Is Becoming the World’s Shared Strength: Dr. Mansukh Mandaviya. India Unveils First-Ever World Yogasana Championship 2026; Dr Mansukh Mandaviya Launches Historic Global Sporting Movement in New Delhi. Raksha Khadse Reviews Progress of National Sports University Campus and Interacts with Athletes in Imphal. तनुज पंवार के शतक से यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल में। Harshit Sethi and Harsh Tyagi help Noida Wonders register victory in the 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Prize Money Cricket Tournament. Government Notifies National Sports Governance Board Rules and National Sports Tribunal Rules, 2026. National Sports Board to oversee recognition and governance standards of National Sports Bodies National Sports Tribunal to ensure speedy, independent and cost-effective resolution of sports disputes. Delhi education minister Ashish Sood leads Commonwealth Day celebrations at 75th edition of Fit India Sundays on Cycle. Raksha Khadse Leads Commonwealth Games 2030 Celebration at IIT Guwahati During Special 75th Edition of Fit India Sundays on Cycle. Raksha Khadse Visits Khelo India State Centre of Excellence (KISCE) Assam and High Performance Centre; Interacts with Athletes and Reviews Sports Science Facilities. Historic Move by Rohan Jaitley-Led DDCA: No Complimentary Passes For Apex Council Members. Each member of DDCA will receive 2 complimentary tickets for Gate No. 17-18, along with buffet lunch. Sporting Club Enters 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament Final. Yash Bhatia Shines as Bal Bhavan Dwarka beat Delhi Cricket Hub in 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament.

खालसा कॉलेज और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Share us on
3,493 Views

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की टीम।

खेल टुडे ब्यूरो 

नई दिल्ली।मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज और खालसा कॉलेज एलुमनी ने तीसरे पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंतिम लीग मैच में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 14-0 से हराया। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की तरफ से अंकित ने पांच गोल, पवन और पुलकित ने 3-3 गोल, मोहित ने दो गोल और सागर ने एक गोल किए। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के पुलकित को मिला।

मैन ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के पुलकित।

पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनी और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज के होगा। दूसरा सेमी फाइनल मैच श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और श्याम लाल कॉलेज के बीच होगा।

महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने एकता के गोल से भारती कॉलेज को 1-0 से हराया।वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड विवेकानंद कॉलेज की भावना को मिला।
इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने श्याम प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 8-0 से हराया। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट की तरफ से कंचन और संगीता ने 3-3 गोल और नेहा और पिंकी ने एक गोल किए। वूमेन ऑफ़ द मैच का अवार्ड इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट की संगीता को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.