सीवीएस ने स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट में जाकिर हुसैन कॉलेज को 6 विकेट से हराया -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

सीवीएस ने स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट में जाकिर हुसैन कॉलेज को 6 विकेट से हराया

Share us on
942 Views

पीजीडीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा, डॉ. विकास गुप्ता (कुलसचिव, दिल्ली विश्वविद्यालय), श्री भारत भूषण अरोड़ा (सुविख्यात समाज सेवी) दोनों टीमों के साथ।

खेल टुडे ब्यूरो 

नई दिल्ली। प्रथम गोसाईं के नाबाद अर्धशतक की मदद से सीवीएस कॉलेज ने जाकिर हुसैन कॉलेज को द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में 6 विकेट से पराजित किया।

इस अवसर पर पीजीडीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा, डॉ. विकास गुप्ता (कुलसचिव, दिल्ली विश्वविद्यालय), श्री भारत भूषण अरोड़ा (सुविख्यात समाज सेवी) ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

डॉ. विकास गुप्ता ने सिक्का उछालकर मैच शुरू कराया। जाकिर हुसैन कॉलेज टीम टॉस जीतकर 20 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हो गई। हार्दिक ने 35 और शौर्य सूद ने 28 रन बनाए।

सुमित अरोड़ा ने तीन और तुषार व आर्यन ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में सीवीएस कॉलेज ने 13.1 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। उनकी ओर से प्रथम गोसाईं ने 27 गेंदों में नाबाद 50 और यश मक्कड़ ने 21 रन बनाये। अंशु कौशिक ने 2 विकेट चटकाए।

प्रो. राकेश कुमार और प्रो. सुरेंद्र सिंह (वाणिज्य विभाग, पीजीडीएवी कॉलेज) द्वारा सी.वी.एस. कॉलेज के प्रथम गोसाईं को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.