हिंदू कॉलेज स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट में लगातार दूसरी जीत से ग्रुप में टॉप पर -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

हिंदू कॉलेज स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट में लगातार दूसरी जीत से ग्रुप में टॉप पर

Share us on
1,312 Views

डॉ. मनोज राठी (सहायक प्रोफेसर, डी.सी.ए.सी. कॉलेज) द्वारा हिंदू कॉलेज के आदि को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। हिंदू कॉलेज स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर लीग में टॉप पर है।
पहले मैच में उसने राम लाल आनंद कॉलेज को 6 विकेट से पराजित किया। दूसरे लीग मैच में उसने श्याम लाल कॉलेज को 7 विकेट से हराया।
राम लाल आनंद कॉलेज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 139 रन बनाए। सर्वोत्तम शर्मा ने 47 और देवांश शाही ने नॉट आउट 44 रन बनाए। आर्यन चौधरी और राजिंदर ने 2-2 विकेट चटकाए।

जवाब में हिंदू कॉलेज ने 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 142 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। आदि ने 39 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाये। देवांश शाही ने 2 विकेट झटके।
डॉ. मनोज राठी (सहायक प्रोफेसर, डी.सी.ए.सी. कॉलेज) द्वारा हिंदू कॉलेज के आदि को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

श्याम लाल कॉलेज और हिंदू कॉलेज की टीमें मैच के बाद।

दूसरे मैच में श्याम लाल कॉलेज की टीम 17.3 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई। विनय नेगी ने 37, बिलाल अहमद ने 21 रन बनाए। आदि और राजिंदर ने 3-3 और सक्षम ने 2 विकेट चटकाए।

दिल्ली यूनिवर्सिटी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके आर्यन चौधरी ने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 42 रन देकर 1 विकेट पाया। श्याम लाल के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के उड़ाए।
हिंदू कॉलेज ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। आदि ने 15 गेंदों में 22 और प्रणय बोरह ने 39 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए।

खेल टुडे के संपादक श्री राकेश थपलियाल हिंदू कॉलेज के ऑलराउंडर आदि को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.