दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 15 वर्षीय युवा निशानेबाज श्री शुक्ल की धूम -

दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 15 वर्षीय युवा निशानेबाज श्री शुक्ल की धूम

Share us on
1,410 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित 39 वीं दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दिल्ली के तमाम शूटरों ने विभिन्न स्पर्द्धाओं में भाग लिया। दिल्ली की 15 वर्षीय युवा निशानेबाज श्री शुक्ल ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए  दो गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल छह मेडल जीते।

श्री ने 10 मीटर एयर राइफल में 620.01 का स्कोर लगा कर सब यूथ वूमेन कैटेगरी में गोल्ड मेडल, सीनियर वूमेन कैटेगरी में ब्रॉन्ज, जूनियर वुमन कैटेगरी में सिल्वर और यूथ कैटेगरी में सिल्वर मेडल तथा टीम इवेंट जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वही .22 की 50 मीटर प्रोन में पहली बार भाग लेते हुए उन्होंने NR कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।

इससे पहले दिल्ली की इस निशानेबाज में दिल्ली स्टेट इंटर स्कूल चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल I आईएसएसएफ में 624.1 का स्कोर लगाकर सब यूथ कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। श्री शुक्ल नेशनल और कुमार सुरेंद्र जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी शिरकत कर चुकी है । वह टीम ट्रायल्स बी में भी भाग ले चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.