पैरों से तीर मारने वाली तीरंदाज शीतल देवी फाइनल में पहुंचीं -
Recreational activities, fun sports zone adorn 74th edition of Fit India Sundays on Cycle. 49th Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament from May 17. MOC approves foreign training for Olympic medallists Neeraj Chopra, Manu Bhaker as preparation for CWG, Asian Games. PGDAV College wins Prestigious ‘Vice Chancellor Trophy’ for Outstanding Performance in Sports. Deepak Punia Advances to 92kg Finals; Rohit Progresses in 125kg Category at WFI Senior Open Ranking Tournament 2026. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रनों से हराया। Neeru and Vivaan win trap mixed team bronze in ISSF World Cup Shotgun Almaty 2026. काव्या, द्विप गहलोत की शानदार पारियों और आशीष मीना की उम्दा गेंदबाजी से एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब जीता। Armed Forces Lead from the Front at 73rd Edition of Fit India Sundays on Cycle in New Delhi. AKL Launches New Era of Indian Kabaddi; Sony Sports Network Named Official Broadcast Partner. Shooting: Neeru makes women’s trap final, finishes seventh. Anish Bhanwala wins 25m Rapid Fire Pistol gold at 24th Kumar Surendra Singh Memorial Shooting Championship. ‘No Home Advantage’ For Delhi Capitals; Finn Allen’s Unbeaten Century Boosts KKR’s Playoff Chance. National Sports Federation Conclave marks a coordinated step towards India’s preparation for upcoming Asian, Commonwealth and Olympic Games: Dr. Mansukh Mandaviya. Grassroots Sports Can Shape Young Leaders and Transform Communities: Dr. Mansukh Mandaviya A Special Screening of ‘Bicharpur – Junoon Football Ka’ attended by football lovers at Rang Bhawan Auditorium of Akashvani in New Delhi. The 25-minute documentary “Bicharpur – Junoon Football Ka,” produced in-house by the DD Sports team, chronicles how a sport became the heartbeat of an entire community. India Set to Host Inaugural World Yogasana Championship 2026 in June at Ahmedabad. BCCI announces venues and fixtures for Team India (Senior Women), India A and India U19 bilateral series. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: कृतज्ञ, शिवांक, स्वास्तिक और दिव्यांश डाॅज स्पोर्टस की जीत में चमके। IGU to send three-member team for 2026 Queen Sirikit Cup. Sports Ministry-backed national camp fuelling Asian Games 2026 prep for Indian Badminton Teams.

पैरों से तीर मारने वाली तीरंदाज शीतल देवी फाइनल में पहुंचीं

Share us on
1,075 Views

सेरेब्रल पाल्सी फुटबॉल में केरल के पुरुष शानदार फॉर्म में; निशानेबाजी में उलटफेर देखने को मिला

खेल टुडे ब्यूरो 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में शुक्रवार को सभी की निगाहें स्टार तीरंदाज शीतल देवी पर थीं।

एशियाई पैरा गेम्स चैंपियन तीरंदाज शीतल देवी कुल 696 स्कोर के साथ महिलाओं की कम्पाउंड प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक की दौड़ में आगे रहीं। जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाली आर्मलेस तीरंदाज शीतल ने हाल में हांगझोऊ पैरा एशियाई खेलों में पहली बार भाग लिया था, जहां उन्होंने दो पदक जीते थे। इसके बाद उन्होंने बैंकॉक में पैरा एशियाई प्रतियोगिता में भी पदक हासिल किया था।


उत्तर प्रदेश की ज्योति बालयान भी फाइनल राउंड में पहुंचने में सफल रहीं। उन्होंने 686 अंक हासिल किए और वह शीतल से 10 अंक पीछे रहीं। हरियाणा की सरिता और दिल्ली की तनिष्का शनिवार को होने वाले कांस्य पदक मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स से पहले, शीतल ने थोड़े दबाव की बात स्वीकार की थी क्योंकि मैदान पर सभी एथलीट उनके खेल से अवगत हैं। हालांकि, शुक्रवार को जब उन्होंने अपने पैरों से धनुष-बाण का इस्तेमाल किया तो फिर उनकी अटूट एकाग्रता देखने को मिली। उनकी कुशलता और इच्छाशक्ति को देखना वाकई काफी शानदार था।

सीपी फुटबॉल में केरल ने की गोलों की बारिश

सेरेब्रल पाल्सी फुटबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय चैंपियन केरल का शानदार फॉर्म यहां भी जारी रहा। गुरुवार को अपने शुरुआती ग्रुप मैच में पंजाब को 21-0 से हराने के बाद, सिजो जॉर्ज की टीम ने शुक्रवार को झारखंड के खिलाफ भी 21-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने भी अपने अभियान की विजयी शुरुआत की और अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए। तमिलनाडु की टीम ने गुरुवार को अपने पहले मुकाबले में मणिपुर को 3-1 से हराया था। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश को भी एकतरफा अंदाज में 12-0 से शिकस्त दे दी।

सुनीता धोबी ने राजस्थान के लिए की दर्ज की धमाकेदार जीत

पावरलिफ्टिंग स्पर्धा के अंतिम दिन, राजस्थान की सुनीता धोबी और गुजरात की सामिम्बेन वाहोरा 63 किलोग्राम भार के समानरूप से बराबरी पर थीं। तमिलनाडु के पी.चंद्रा 50 किग्रा में तीसरे स्थान पर रहे। वर्गीकरण के अनुसार सुनीता को विजेता घोषित किया गया।

एलीट 107 किग्रा वर्ग में काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हरियाणा के खिलाड़ी प्रदीप जॉन ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 180 किग्रा का भार उठाया। राजस्थान के मिलन कुमार को 150 किग्रा के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दोनों भारोत्तोलकों के बीच भारी अंतर से पता चलता है कि प्रदीप कितने मजबूत थे। महाराष्ट्र के दिनेश बागड़े ने 148 किग्रा भार के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

निशानेबाजी में मोना शर्मा ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को हराकर किया बड़ा उलटफेर

राजस्थान के मोना शर्मा ने डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में जारी खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 की पैरा शूटिंग के तीसरे दिन एक बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने पैरा एशियाई खेलों 2023 के स्वर्ण पदक विजेता सिद्धार्थ बाबू को हराते हुए सबको चौंका दिया। मोना ने मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज ने फाइनल में कुल 247.5 का स्कोर किया। हालांकि उनका यह स्कोर पैरा एशियाई खेलों में किए गए रिकॉर्ड स्कोर 247.7 से केवल 0.2 कम है। केरल के सिद्धार्थ को 245.1 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि आनंद कृष्णन एच ने 221.9 के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

टेबल टेनिस

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में गोवा के लॉयड फर्नांडीज ने पुरुषों की क्लास-2 श्रेणी में हरियाणा के पवन शर्मा को बिना किसी कठिनाई के एकतरफा अंदाज में 3-0 से हरा दिया। फर्नांडीज ने इस साल जुलाई में अहमदाबाद में पहली पैरा टेबल टेनिस राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। लॉयड ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले कल खेले जाने हैं।

Para games 2023

परिणाम:

शूटिंग के अंतिम परिणाम (15 दिसंबर, 2023)

मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच 1:

1) मोना शर्मा (राजस्थान)- 247.5
2) सिद्धार्थ बाबू (केरल)- 245.1
3) आनंद कृष्णन एच.(केरल)- 221.9

मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच 1

1) निहाल सिंह (राजस्थान)- 22
2) आकाश (उत्तर प्रदेश)- 20
3) राहुल जाखड़ (हरियाणा)- 16

टेबल टेनिस-दिन 2 क्वार्टर फाइनल परिणाम (15 दिसंबर, 2023)

पुरुषों की क्लास-8 श्रेणी:

गजानन परमार (मध्य प्रदेश) ने अमरेश कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश) को 3-0 से हराया
शशिधर कुलकर्णी (कर्नाटक) ने राजू (उत्तर प्रदेश) को 3-0 से हराया
कुणाल अरोड़ा (उत्तर प्रदेश) ने अजय जीवी (कर्नाटक) को 3-0 से हराया

पुरुषों की क्लास-9 श्रेणी:

दत्तप्रसाद चौगुले (महाराष्ट्र) ने बृजेंद्र सिंह (उत्तर प्रदेश) को 3-0 से हराया
चेतन सलगांवकर (गोवा) ने प्रीतम साहा (पश्चिम बंगाल) को 3-0 से हराया
रविंदर यादव (हरियाणा) ने रणजीत सिंह गुर्जर (उत्तर प्रदेश) को 3-0 से हराया

महिला वर्ग 1-3 श्रेणी:

राजलक्ष्मी एसजे (कर्नाटक) ने फातिमा बीवी (तमिलनाडु) को 3-0 से हराया
विद्या कुमारी (बिहार) ने प्रेमा पी (तमिलनाडु) को 3-0 से हराया

महिला वर्ग 4 श्रेणी:
प्रज्ञा घिल्डियाल (दिल्ली) ने शमीम चावड़ा (गुजरात) को 3-0 से हराया
उषा राठौड़ (गुजरात) ने प्रियंका बाजपेयी (उत्तर प्रदेश) को 3-0 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.