फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप इंडिया 2022 वालंटियर प्रोग्राम का शुभारंभ -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप इंडिया 2022 वालंटियर प्रोग्राम का शुभारंभ

Share us on
1,260 Views

खेल टुडे ब्यूरो 

नई दिल्ली।फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप इंडिया 2022 के वालंटियर प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने कहा-“वालंटियर किसी भी टूर्नामेंट के दिल और आत्मा हैं”। एलओसी ने भारत में पहली बार हो रहे फीफा महिला कप के वालंटियर प्रोग्राम का आगाज 11 जुलाई 2022 को किया।

फीफा वालंटियर प्रोग्राम समाज के हर क्षेत्रों के लोगों को आगामी फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ का हिस्सा बनने के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित और आमंत्रित करता है। यह टूर्नामेंट भारत में भुवनेश्वर, गोवा और नवी मुंबई में 11 से 30 अक्टूबर 2022 के बीच होगा। इच्छुक व्यक्ति यहां क्लिक करके या अपने ब्राउजर पर निम्नलिखित वेब पते को कॉपी करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं- https://volunteer.fifa.com/invite/fu17wwcindia2022

वालंटियर बनने के अवसर को जीवन में एक बार आने वाले अवसर के रूप में चिह्नित करते हुए एलओसी प्रोजेक्ट डायरेक्टर- नंदिनी अरोड़ा और अंकुश अरोड़ा ने एक संयुक्त बयान जारी किया, “वालंटियर किसी भी टूर्नामेंट का दिल और आत्मा हैं। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ का वालंटियर प्रोग्राम आधिकारिक रूप से खुल गया है। हम किसी प्रमुख खेल आयोजन के संचालन के बारे में जानने के इच्छुक सभी लोगों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि ऐसे सभी लोग आगे आएं और इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करें। भारत में पहली बार हो रहे फीफा विमेंस वर्ल्ड कप ने देश में युवा महिलाओं के लिए वालंटियर प्रोग्राम के माध्यम से इस खेल को जानने और इसके माध्यम से अपने लिए बेहतर अवसर खोजने का मौका प्रदान किया है। इन सबको यह समझना होगा कि यह जीवन में एक बार आने वाला अवसर हो सकता है।”

फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ में अब विभिन्न फंक्शनल एरिया में 600 वालंटियर पद खाली हैं और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022 है।

इस प्रोग्राम के लिए योग्यता और पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं-

• भारत में रह रहे हों

•आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक हो

• कम से कम बुनियादी अंग्रेजी बोल सकते हो

• जिम्मेदार और उत्साही हों

• टूर्नामेंट की तारीखों पर उपलब्ध हो (11-30 अक्टूबर)

• एक प्रमुख वैश्विक इवेंट के आयोजन में योगदान देने और फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ का गर्व और सम्मान के साथ प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध हो

भारतीय फुटबॉल के इस सेमिनल इवेंट के लिए वालंटियर बनने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देने वाले एक वीडियो देखने दो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.