टीम में ’नेचुरलाइज्ड’ खिलाड़ी शामिल करने के पक्ष में भारतीय बास्केटबॉल कप्तान -
PGDAV College Wins Prestigious MOC approves foreign training for Olympic medallists Neeraj Chopra, Manu Bhaker as preparation for CWG, Asian Games. ‘Vice Chancellor Trophy’ for Outstanding Performance in Sports. Deepak Punia Advances to 92kg Finals; Rohit Progresses in 125kg Category at WFI Senior Open Ranking Tournament 2026. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रनों से हराया। Neeru and Vivaan win trap mixed team bronze in ISSF World Cup Shotgun Almaty 2026. काव्या, द्विप गहलोत की शानदार पारियों और आशीष मीना की उम्दा गेंदबाजी से एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब जीता। Armed Forces Lead from the Front at 73rd Edition of Fit India Sundays on Cycle in New Delhi. AKL Launches New Era of Indian Kabaddi; Sony Sports Network Named Official Broadcast Partner. Shooting: Neeru makes women’s trap final, finishes seventh. Anish Bhanwala wins 25m Rapid Fire Pistol gold at 24th Kumar Surendra Singh Memorial Shooting Championship. ‘No Home Advantage’ For Delhi Capitals; Finn Allen’s Unbeaten Century Boosts KKR’s Playoff Chance. National Sports Federation Conclave marks a coordinated step towards India’s preparation for upcoming Asian, Commonwealth and Olympic Games: Dr. Mansukh Mandaviya. Grassroots Sports Can Shape Young Leaders and Transform Communities: Dr. Mansukh Mandaviya A Special Screening of ‘Bicharpur – Junoon Football Ka’ attended by football lovers at Rang Bhawan Auditorium of Akashvani in New Delhi. The 25-minute documentary “Bicharpur – Junoon Football Ka,” produced in-house by the DD Sports team, chronicles how a sport became the heartbeat of an entire community. India Set to Host Inaugural World Yogasana Championship 2026 in June at Ahmedabad. BCCI announces venues and fixtures for Team India (Senior Women), India A and India U19 bilateral series. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: कृतज्ञ, शिवांक, स्वास्तिक और दिव्यांश डाॅज स्पोर्टस की जीत में चमके। IGU to send three-member team for 2026 Queen Sirikit Cup. Sports Ministry-backed national camp fuelling Asian Games 2026 prep for Indian Badminton Teams.

टीम में ’नेचुरलाइज्ड’ खिलाड़ी शामिल करने के पक्ष में भारतीय बास्केटबॉल कप्तान

Share us on
24,012 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विशेष भृगुवंशी ने देश में बास्केटबॉल को एक उचित मंच दिये जाने की जरूरत पर जोर देते हुए दुनिया की बाकी टीमों की तरह भारत में भी ‘नेचुरलाइजड यानि अतिथि खिलाड़ियों’ को शामिल करने की नीति बनाने का सुझाव दिया। भृगुवंशी ने कहा कि सरकार देश में बास्केटबॉल को क्रिकेट और हॉकी की तरह लोकप्रिय बनाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ चीजों की कमी है।
उन्होंने कहा कि कॉलेजों में बास्केटबॉल का कोर्ट आमतौर पर दिखायी देता है लेकिन इस खेल को लेकर वह दीवानगी पैदा नहीं हुई, जो क्रिकेट और हॉकी के लिये है। इस स्थिति को बदलने के लिये बास्केटबॉल की लीग की शुरुआत होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा बास्केटबॉल के ज्यादा से ज्यादा मुकाबले होना जरूरी है और उनको मीडिया में उचित स्थान मिलना उससे भी ज्यादा जरूरी है। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार ’लक्ष्मण अवार्ड’ के लिये नामित किये गये विशेष ने कहा ’आज आप कबड्डी की प्रो लीग भी देखते हैं। क्यों देखते हैं, क्योंकि वह टीवी पर आती है।
उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल तो स्कूल और कॉलेजों में बहुत खेला जाता है, तो यह खेल पहले से ही युवाओं में काफी लोकप्रिय है। इसे बस एक मंच की जरूरत है, जहां ज्यादा से ज्यादा बास्केटबॉल खेला जाए। लोग देखना शुरू करेंगे तो इसका आकर्षण खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा। उन्होंने दूसरे देशों की बास्केटबॉल टीमों की ही तरह भारत में भी अतिथि खिलाड़ियों को रखने की नीति बनाने का सुझाव दिया।
भृगुवंशी ने कहा कि अगर आप एशिया की ही दूसरी बास्केटबॉल टीमों को देखें तो लगभग सभी के पास एक नेचुरलाइज्ड खिलाड़ी या अतिथि खिलाड़ी हैं। अगर विदेश का कोई अच्छा खिलाड़ी है तो उसे अपनी नागरिकता देकर टीम में शामिल किया जाता है। ऐसे खिलाड़ी को नेचुरलाइज्ड प्लेयर या अतिथि खिलाड़ी कहा जाता है।
उन्होंने कहा ’फुटबॉल को ही लें तो उसमें अगर किसी टीम के पास अच्छा स्ट्राइकर या गोलकीपर नहीं है और विदेश में कोई ऐसा खिलाड़ी है तो उसे परस्पर सहमति से अपने देश की नागरिकता देकर टीम में शामिल कर लिया जाता है। दुनिया के ज्यादातर देशों की बास्केटबॉल टीम में यह देखने को मिल जाता है। भारत में रहने वाले विदेशी मूल के बहुत से खिलाड़ी हैं जो यहां के लिये खेलना चाहते हैं, मगर भारत में नेचुरलाइज्ड प्लेयर रखने की कोई नीति नहीं है।
पिछले साल सितम्बर में अर्जुन पुरस्कार से नवाजे गये भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान ने यह भी कहा कि भारत में बास्केटबॉल खिलाड़ियों को उतना हाथोंहाथ नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले साल अर्जुन अवार्ड मिला। करीब 19 साल के बाद किसी पुरुष बास्केटबॉल खिलाड़ी को इस पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले 2001 में परमिंदर सिंह को यह अवार्ड मिला था। उसके बाद 2020 में मुझे मिला है। बीच में दो महिला बास्केटबॉल खिलाड़ियों को यह अवार्ड मिला था। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।
हालांकि उनका मानना है कि भारतीय बॉस्केटबॉल महासंघ अथक प्रयास कर रहा है कि एक अच्छी लीग शुरू हो, मगर कोविड के चलते काफी सब कुछ रुका हुआ है। अब कोरोना वायरस का टीका आ गया है तो लगता है कि चीजें पहले से बेहतर होंगी। भविष्य की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर विशेष ने बताया कि इस साल के अंत में होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के लिये क्वालीफायर हो रहे हैं। उसका आखिरी दौर अगले महीने होने वाला है। भारत को क्वालीफाई करने के लिये एक मैच और जीतना है।

9 Responses

  1. whoah this blog is excellent i really like reading
    your articles. Keep up the good work! You recognize, lots
    of people are looking around for this info, you could help them greatly.

  2. As the admin of this web site is working, no uncertainty very soon it will be renowned, due to its feature contents.

  3. This is really interesting, You are a very skilled blogger.
    I have joined your rss feed and look forward to seeking more of
    your great post. Also, I have shared your web site in my social networks!

  4. I’m really inspired together with your writing talents and also with the layout
    on your blog. Is that this a paid subject matter or did you modify
    it yourself? Either way keep up the nice high quality writing, it is
    uncommon to look a nice blog like this one today..

  5. sganswer.net says:

    Magnificent website. Lots of useful info here. I am sending it
    to a few friends ans additionally sharing in delicious. And obviously,
    thanks in your sweat!

  6. You could certainly see your skills within the article you write.
    The arena hopes for more passionate writers like you who aren’t afraid to say how they believe.
    All the time follow your heart.

  7. Thank you for some other magnificent post. Where else may just anyone get that kind of information in such a
    perfect means of writing? I have a presentation next week, and I’m at the look for
    such information.

  8. Every weekend i used to go to see this web page, because i want enjoyment,
    for the reason that this this site conations really pleasant funny information too.

  9. Spot on with this write-up, I truly feel this site needs a great deal more attention. I’ll probably be returning
    to read more, thanks for the advice!

Leave a Reply

Your email address will not be published.