उत्तर रेलवे की इंटर रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत, ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग -

उत्तर रेलवे की इंटर रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत, ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग 

Share us on
43 Views

मेजबान उत्तर रेलवे ने सीएलडब्ल्यूआरईसीओ को एकतरफा मुकाबले में हरा अगले दौर में प्रवेश किया

टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तर रेलवे खेल संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव राजीव कुमार व यशवीर सिंह गुलरिया ने किया

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली, 12 अगस्त। 73वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करनैल सिंह स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है। पहले दिन मेजबान उत्तर रेलवे ने सीएलडब्ल्यूआरईसीओ को एकतरफा मुकाबले में हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया

स्टेडियम के एडमिनिस्ट्रेटर अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अनिल मान ने बताया की टूर्नामेंट में रेलवे के लगभग ढाई सौ खिलाड़ी पुरुष व महिला वर्ग में भाग ले रहे हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तर रेलवे खेल संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव राजीव कुमार व यशवीर सिंह गुलरिया ने किया। चैंपियनशिप 12 से 16 अगस्त तक खेली जाएगी। चैंपियनशिप से पूर्व बैडमिंटन हॉल को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है यही नहीं खिलाड़ियों की बैठने की व्यवस्था भी पूरी तरह से वार्ता अनुकूलित है।

उत्तर रेलवे टीम के कोच गजेंद्र सिंह व पूनम तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके खिलाड़ियों की तैयारी काफी अच्छी है और इस बार वह चैंपियन के रूप में अपने आप को देख रहे हैं। 16 वर्षों से रेलवे टीम की कोच पूनम तिवारी ने कहा कि टीम में उन्नति जलाल, कनिका, हर्ष, अभिनव, चिराग सेन, अभिनव ठाकुर जैसे पूर्व और वर्तमान राष्ट्रीय चैंपियन खिलाड़ी टीम में है। आयुष सेठी ने तो हाल ही में एशिया का सिल्वर मेडल भी जीता है। चैंपियनशिप में 20 पुरुष और 10 महिला वर्ग की टीम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.