दिल्ली सरकार के खेल कॉलेज आईजीआईपीईएसएस- विकासपुरी में जोरशोर से चल रहा है योग शिविर -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

दिल्ली सरकार के खेल कॉलेज आईजीआईपीईएसएस- विकासपुरी में जोरशोर से चल रहा है योग शिविर

Share us on
3,311 Views

  • योग शिविर का उद्घाटन कॉलेज की संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जगलान ने किया
  • यू-ट्यूब पर कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग और देश भर से प्रतिभागियों के ऑनलाइन शामिल होने की सुविधा है
  • लगभग 120+ प्रतिभागी नियमित रूप से संस्थान के जिम्नेजियम हॉल में स्वयं उपस्थित योग कर रहे हैं

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के खेल कॉलेज आईजीआईपीईएसएस- विकासपुरी ने विद्यार्थियों के साथ आम लोगों में स्वस्थ जीवन शैली की आदत विकसित करने और योग के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 21 मई से 21 जून तक ” जन समुदाय के लिए एक महीने का योग शिविर” आयोजित किया हुआ है।

इस योग शिविर का उद्घाटन इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस ) की संचालन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जगलान के कर कमलों द्वारा किया गया । कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. संदीप तिवारी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए यू-ट्यूब पर कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की और देश भर से प्रतिभागियों के ऑनलाइन शामिल होने की सुविधा के उपलब्ध होने के बारे में जानकारी दी।
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन प्रो. जे.पी. शर्मा एवं प्रो. तारकनाथ प्रमाणिक द्वारा प्रो. संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक) की देखरेख में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के लिए कुल 277 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है और लगभग 120+ प्रतिभागी नियमित रूप से संस्थान के जिम्नेजियम हॉल में स्वयं उपस्थित योग शिविर का लाभ उठा रहे हैं
तब से प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से 8.45 बजे तक योग कार्यक्रम निरंतर जारी है, जिसमें जन समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए विभिन्न आसन और प्राणायाम सिखाए जाते हैं |


28 मई, 2022 को प्रो. बलराम पाणि, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति के साथ समारोह की शोभा बढ़ाई और योग के अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया।
योग शिविर का समापन आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2022 को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.