श्याम लाल कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा: प्रो. रबी नारायण कर -

श्याम लाल कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा: प्रो. रबी नारायण कर

Share us on
1,570 Views

खेल टुडे के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल ‘ओलंपिक्स एवं पैरालंपिक्स’ विषय पर मुख्य व्याख्यान देंगे

श्याम लाल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रबी नारायण कर।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में 29 एवं 30 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह दिवस हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी की जयंती को समर्पित है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रबी नारायण कर ने बताया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल विकसित करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा, “एक घंटा खेल के मैदान में” का यह संदेश युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने और खेलों को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है।

राकेश थपलियाल, प्रधान संपादक खेल टुडे।

29 अगस्त को सुबह स्पोर्ट्स असेंबली से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएँ होंगी। इसी दिन श्री राकेश थपलियाल, प्रधान संपादक खेल टुडे, ‘ओलंपिक्स एवं पैरालंपिक्स’ विषय पर मुख्य व्याख्यान देंगे।

30 अगस्त को भारतीय खेल-कूद को प्रोत्साहित करने हेतु पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें पिट्ठू , रस्सी-कूद और रस्साकशी शामिल रहेंगे।

 

प्राचार्य प्रो. कर ने कहा कि इन दो दिवसीय आयोजनों के माध्यम से न केवल छात्रों में खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े पारंपरिक खेलों को भी पुनर्जीवित करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.