श्याम लाल कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद और ‘ओलंपिक्स एवं पैरालंपिक्स’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन -

श्याम लाल कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद और ‘ओलंपिक्स एवं पैरालंपिक्स’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Share us on
1,476 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज में ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश देते हुए खेल स्पर्धाओं और ‘ओलंपिक्स एवं पैरालंपिक्स’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। राष्ट्रिय खेल दिवस हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। तेज बारिश के बावजूद विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से वॉलीबॉल खेला और जीवन में खेल खेलने के महत्व को समझा।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रबी नारायण कर ने कहा कि “एक घंटा खेल के मैदान में” का यह संदेश युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने और खेलों को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है।

देश के प्रतिष्ठित खेल पत्रकार श्री राकेश थपलियाल ने ‘ओलंपिक्स एवं पैरालंपिक्स’ विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों के साथ ओलंपिक्स एवं पैरालंपिक्स में भारत की उपलब्धियों और खिलाडियों की मेहनत और त्याग के बारे में बताने के साथ केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हे उच्च स्तर का खिलाडी बनने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज के एसोशिएट प्रोफेसर (खेल) श्री वी एस जग्गी ने सभी विद्यार्थियों को खेल और शिक्षा में अनुशासन और मेहनत से चमकने का संदेश देते हुए भरोसा दिलाया कि कॉलेज प्रबंधन उनकी हर संभव सहायता करेगा।
डॉ मुक्ता रोहतगी और डॉ सुमिता शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
डॉ ख्याती ने विद्यार्थियों को चोटों से बच कर पूरी तरह फिट रहने के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.