दिल्ली राज्य सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप में पहले दिन वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और न्यू दिल्ली की टीमें जीतीं -

दिल्ली राज्य सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप में पहले दिन वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और न्यू दिल्ली की टीमें जीतीं

Share us on
1,379 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली एमेच्योर वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दिल्ली स्टेट सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ डीडी स्पोर्ट्स के एस सुनील ने किया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य महाबली सतपाल भी उपस्थित थे।
चैंपियनशिप में 35 से अधिक पुरुष और महिला वर्गों की टीमें भाग ले रही हैं। आज के मुकाबले में वेस्ट दिल्ली ने बीएसईएस को 25- 20, 25 -21 से, न्यू दिल्ली ने सेंटर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को 25 -20 , ,25- 15 से , नॉर्थ दिल्ली ने साउथ दिल्ली को 25- 21, 25 -19 से, और ईस्ट दिल्ली ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को 25 -20 , 25 -15 से पराजित किया। यह सभी मुकाबले नॉकआउट खेले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.