दिल्ली ने सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी में केरल को 4-1 से हराया -

दिल्ली ने सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी में केरल को 4-1 से हराया

Share us on
1,465 Views

 दिल्ली की महिला टीम पुणे में भारत के पूर्व राष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह और सुबोध नौडियाल के साथ।

खेल टूडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली ने हॉकी इंडिया 14वी सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में केरल को 4-1 से हराया। यह चैंपियनशिप पुणे में आयोजित हो रही है।
विजेता टीम दिल्ली की टीम के लिए सोनाली ने दो, मानसी और तान्या ने एक-एक गोल किए जबकि श्वेता ने एकमात्र गोल केरल टीम के लिए किया।
दिल्ली के कोच सुबोध नौडियाल ने बताया कि दिल्ली की टीम की खिलाड़ी दिव्या को वूमेन ऑफ द मैच आंका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.