केआईआईटी भुवनेश्वर की लड़कियों ने जीता रग्बी का स्वर्ण, भारती विद्यापीठ के पुरुषों ने बाजी मारी -
Sporting Club Enters 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament Final. Yash Bhatia Shines as Bal Bhavan Dwarka beat Delhi Cricket Hub in 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament. अभय के शतक और रेहान के ‘पंजे’ से मद्रास क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में । Shubman Gill to lead India’s squads in Test and ODI Series against Afghanistan. India’s Test Squad: Shubman Gill (Captain), Yashasvi Jaiswal, KL Rahul (vice-captain) Sai Sudharsan, Rishabh Pant (wicket-keeper), Devdutt Padikkal, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna, Manav Suthar, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, Dhruv Jurel (wicket-keeper) India’s ODI Squad: Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma*, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya*, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey.Mohammad Sultan Ansari’s Century Guides Sehgal Cricket Club into the Semifinals of the 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament. Ran Star Cricket Club Registers Victory in the 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament.

केआईआईटी भुवनेश्वर की लड़कियों ने जीता रग्बी का स्वर्ण, भारती विद्यापीठ के पुरुषों ने बाजी मारी

Share us on
912 Views

के आई आई टी यूनिवर्सिटी की रग्बी चैंपियन महिला टीम।

  •  एसआरएम और एडसम विश्वविद्यालय महिला टेटे के फाइनल में,  पुरुष वर्ग में चितकारा का सामना चंडीगढ़ से
  •  पंजाब, पंजाबी, एसआरएम यूनिवर्सिटी और एडमस यूनिवर्सिटी महिला वालीबाल सेमीफाइनल में

 खेल टुडे ब्यूरो

लखनऊ। भुवनेश्वर के केआईआईटी की लड़कियों और पुणे के भारती विद्यापीठ के लड़कों ने पहली बार उत्तर प्रदेश में आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का रग्बी का खिताब जीत लिया है। केआईआईटी की लड़कियों ने शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह कॉलेज मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में मुंबई विश्वविद्यालय को 56-0 से हराया जबकि भारती विद्यापीठ के पुरुषों ने अपने वर्ग के फाइनल में केआईआईटी को 19-10 के अंतर से पराजित किया। इस वर्ग का कांस्य पदक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने जीता। 

 

 शुक्रवार को ही बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी हाल में सिलसिलेवार तरीके से टेबल टेनिस मुकाबले खेले गए, जिसमें महिलाओं के सेमीफाइनल मुकाबलों में एसआरएम यूनिवर्सिटी ने चितकारा यूनिवर्सिटी को 3– 0 और एडमस यूनिवर्सिटी ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया। पुरुषों के वर्ग में चितकारा विश्वविद्यालय ने फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से होगा।

 शनिवार को वॉलीबॉल में महिला वर्ग के सेमीफ़ाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ का सामना पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से होगा जबकि दूसरे मैच में एसआरएम यूनिवर्सिटी-चेन्नई की भिड़ंत एडमस यूनिवर्सिटी, कलकत्ता से होगा।

 गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज परिसर में स्थित इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी के मुकाबले शुरू हुए। पुरुषों के वर्ग में संबलपुर यूनिवर्सिटी-ओडिशा ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को 1-0 से हराया जबकि जीएनडीयू-अमृतसर ने सावित्रीबाई फुले-पुणे विश्वविद्यालय को 4-0 से हराया। इसी तरह बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी ने वीर बहादुर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी-जौनपुर के साथ 4– 4 से ड्रॉ खेला। अंतिम मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 4-3 से हराया। 

लखनऊ में ही जारी पुरुष फुटबॉल मुकाबलों में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी- पंजाब ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 3-2 से हराया जबकि महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल ने एडमस विश्वविद्यालय के साथ 2 – 2 से ड्रा खेला।

परिणाम

टेबल टेनिस महिला क्वार्टर फाइनल 

एसआरएम यूनिवर्सिटी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया, चितकारा यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 3-2 से हराया, एडमस यूनिवर्सिटी ने मद्रास यूनिवर्सिटी को 3-2 से हराया, कलकत्ता विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 3-2 से हराया

 टेबल टेनिस महिला सेमीफाइनल

एसआरएम यूनिवर्सिटी ने चितकारा यूनिवर्सिटी को 3–0 से हराया, एडमस यूनिवर्सिटी ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया

 टेबल टेनिस पुरुष ग्रुप मैच

उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय ने पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला को 3-1 से हराया,उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया, गुजरात यूनिवर्सिटी ने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया, मद्रास यूनिवर्सिटी ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 3-2 से हराया

 टेबल टेनिस पुरुष क्वार्टर फाइनल 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एसआरएम यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया, चितकारा यूनिवर्सिटी ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया, गुजरात यूनिवर्सिटी ने सेज यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया, मद्रास यूनिवर्सिटी ने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी को 3-2 से हराया

टेबल टेनिस पुरुष सेमीफाइनल

चितकारा विश्वविद्यालय ने गुजरात विश्वविद्यालय को 3-0 से हराया, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने मद्रास विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया।

मल्लखंब (महिला)

अमरावती विश्वविद्यालय, पोल- 24.75 रोप- 35.30, कुल-60.05, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन रोप- 37.20, पोल -37.85, कुल-75.05, मुंबई विश्वविद्यालय- पोल-39.05, रोप-43.40, कुल-82.45, सावित्रीभाई फुले पुणे विश्वविद्यालय पोल- 36.10, रोप- 41.50 कुल-77.60, उस्मानिया विश्वविद्यालय -पोल- 22.50 रोप- 32.15 कुल- 54.65

 रग्बी महिला

5वां/छठा स्थान मैच – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी को 10– 05 स हराया

कांस्य पदक मैच – शिवाजी विश्वविद्यालय ने जीएनडीयू अमृतसर को 41–0 से हराया, 

स्वर्ण पदक मैच – केआईआईटी, भुवनेश्वर ने मुंबई विश्वविद्यालय को 56-0 से हराया

 रग्बी पुरुष

स्वर्ण पदक मैच – भारती विद्यापीठ, पुणे ने केआईआईटी, भुवनेश्वर को 19-10 से हराया

कांस्य पदक मैच – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को 19 – 0 से हराया

5वां/छठा स्थान मैच – मुंबई विश्वविद्यालय ने कालीकट विश्वविद्यालय को 22 – 21 से हराया

7वां/8वां स्थान मैच – ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने शिवाजी विश्वविद्यालय को 20- 10 से हराया

 हॉकी पुरुष

संबलपुर यूनिवर्सिटी ओडिशा ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को 1-0 से हराया, जीएनडीयू-अमृतसर ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को 4-0 से हराया, बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी ने वीर बहादुर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी-जौनपुर के साथ 4 – 4 से ड्रॉ खेला, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 4-3 से हराया 

वॉलीबॉल महिला

एसआरएम यूनिवर्सिटी- चेन्नई ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को 3-1 (20-25, 25-16, 25-17, 25-15) से हराया, पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला ने महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टयम को हराया 3-1 (25-16, 22-25, 25-20, 25-19), एडमस विश्वविद्यालय ने भारथिअर विश्वविद्यालय से वॉकओवर हासिल  किया, जीएनडीयू- अमृतसर ने श्री कुशल दास यूनिवर्सिटी को 3 -1 (22-25,25-20,25-16,25-21) से हराया।

 

वॉलीबॉल महिला सेमीफाइनल (27.05.2022)

पंजाब यूनिवर्सिटी- चंडीगढ़ बनाम पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला, एसआरएम यूनिवर्सिटी- चेन्नई बनाम एडमस यूनिवर्सिटी, कलकत्ता

 वॉलीबॉल पुरुष

मद्रास विश्वविद्यालय ने भारती विद्यापीठ, पुणे को 3-0 (25- 20,25-19,25-18) से हराया, एसआरएम यूनिवर्सिटी ने कालीकट यूनिवर्सिटी को 3-2 (25-16,18-25,20-25,27-25,15-11) से हराया, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मैंगलोर विश्वविद्यालय को 3-2 (22-25,23-25,25-19,25-14,15-13) से हराया, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय को 3 -2 (22 – 25, 21 – 25, 25 – 18, 25 – 21, 15 – 12) से हराया

 फुटबॉल पुरुष

संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी, पंजाब ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 3-2 से हराया, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल ने एडमस विश्वविद्यालय के साथ 2 – 2 से ड्रा खेला

Leave a Reply

Your email address will not be published.