आईजीआई कॉलेज की संचालन समिति का अभिनंदन -

आईजीआई कॉलेज की संचालन समिति का अभिनंदन

Share us on
1,842 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज (आईजीआईपीईएस
एस) ने कॉलेज की वर्तमान संचालन समिति के सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रो. संदीप तिवारी, प्राचार्य (कार्यवाहक) ने संचालन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जागलान एवं अन्य सदस्यों का धन्यवाद किया और छात्रों, कर्मचारियों और संस्थान की बेहतरी और विकास के लिए उनके द्वारा किए गए अथक प्रयासों, समर्थन और बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। पी पी टी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से संचालन समिति की अवधि के दौरान हुए सभी कार्यक्रम, गतिविधियां, कार्यशालाएं, सेमिनार और अन्य यादगार क्षणों को दिखाया गया | तत्पश्चात, संस्थान के प्रधानाचार्य और कर्मचारियों द्वारा संचालन समिति के माननीय अध्यक्ष और सदस्यों को सम्मानित किया गया।


श्री सुरेंद्र जागलान, अध्यक्ष, संचालन समिति, ने पिछले एक वर्ष के अपने यादगार पलों को साझा किया और संस्थान के सभी संचालन समिति के सदस्यों और कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि संस्थान की बेहतरी और इसके उत्थान के लिए उनकी सेवाएं हमेशा उपलब्ध रहेंगी।
अंत में प्रो. संजीव कौशल ने संचालन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.