उत्तर प्रदेश खेलो इण्डिया योजना के अंतर्गत 6238.46 लाख रुपये के सात प्रस्ताव भारत सरकार को भेजेगा -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

उत्तर प्रदेश खेलो इण्डिया योजना के अंतर्गत 6238.46 लाख रुपये के सात प्रस्ताव भारत सरकार को भेजेगा

Share us on
2,032 Views

डॉ नवनीत सहगल की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में लिया गया निर्णय कि जनपद बागपत, सहारनपुर, आगरा, कुशीनगर तथा प्रतापगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास प्रस्ताव भेजे जायेंगे।

खेलो इण्डिया योजनार्न्तगत प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में मिनी स्टेडियम एवं मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जा रहा-  डॉ नवनीत सहगल

खेल टुडे ब्यूरो

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित खेलो इण्डिया योजना के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में 6238.46 लाख रुपये के सात प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने हेतु सहमति प्रदान की गई।

जनपद बागपत, सहारनपुर, आगरा, कुशीनगर तथा प्रतापगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास प्रस्ताव भेजे जायेंगे।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि खेलो इण्डिया योजनार्न्तगत प्रदेश के ग्रामीण अंचल में मिनी स्टेडियम एवं मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के पांच जनपदों में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद बागपत के विकास खण्ड छपरौली में 264.68 लाख रुपये की लागत से मल्टीपरपज हॉल, सहानपुर के विकास खण्ड नकुड़ में 1421.93 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम तथा विकास खण्ड पुवांरका में 564.01 लाख रुपये की लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इसी प्रकार जनपद आगरा के विकास खण्ड एत्मादपुर में 2018.24 लाख रुपये लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण, कुशीनगर के विकास खण्ड मोतीचक में 928.81 लाख रुपये से ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण, प्रतापगढ़ के कुण्डा में 534.36 लाख रुपये तथा विकास खण्ड मानधाता में 536.44 लाख रुपये की लागत से मल्टीपरपज हाल कराया जाने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इनके अलावा अन्य शेष जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि यथाशीघ्र ग्रामीण स्टेडियम के प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराये जायें।
बैठक में विशेष युवा कल्याण श्री कुमार प्रशांत, महानिदेशक युवा कल्याण श्री सुहास एल0वाई0 सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.