ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की अपनी महत्वाकांक्षा को और मजबूत करते हुए काबुनी ने बनाया एबी डी विलियर्स को सुपर कोच -

ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की अपनी महत्वाकांक्षा को और मजबूत करते हुए काबुनी ने बनाया एबी डी विलियर्स को सुपर कोच

Share us on
41 Views

 अब युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित विश्वस्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। क्रिकेट ट्रेनिंग को नई पहचान देने वाला एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म काबुनी ने आज पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान और ग्लोबल स्टार एबी डी विलियर्स को सुपर कोच नियुक्त करने की घोषणा की है।

एबी डी विलियर्स का जुड़ना काबुनी के उस मिशन में एक और बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य हर स्तर के खिलाड़ियों तक वर्ल्ड -क्लास क्रिकेट कोचिंग पहुंचाना है। वे पहले से ही काबुनी सुपर कोच सौरव गांगुली और शेन वाटसन के साथ जुड़े हुए हैं।

यह सहयोग काबुनी की अत्याधुनिक तकनीक और एबी डिविलियर्स के गहरे क्रिकेट अनुभव को एक साथ लाता है, जिससे उभरते क्रिकेटरों को डेटा आधारित जानकारी और वास्तविक खेल अनुभव का मजबूत संयोजन मिलेगा। भारत में 12 से 16 वर्ष के युवा खिलाड़ियों को जून में शुरू होने वाले एक नए राष्ट्रीय टूर्नामेंट के जरिए एबी डी विलियर्स की टीम के लिए खेलने का मौका जीतने का अवसर मिलेगा, जिसमें काबुनी की तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

काबुनी का प्लेटफॉर्म पारंपरिक नेट प्रैक्टिस को बदलने के लिए तैयार किया गया है। यह खिलाड़ी की मूवमेंट और बॉल ट्रैकिंग को रियल टाइम में ट्रैक करता है और उसे आसान व उपयोगी फीडबैक में बदल देता है। अपने खास “1% इम्प्रूवमेंट” मॉडल के जरिए यह सिस्टम छोटी लेकिन तुरंत की जाने वाली गलतियों को सुधारने पर ध्यान देता है, जिससे समय के साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन में बड़ा और प्रभावी सुधार देखने को मिलता है।

वॉइस, वीडियो और विजुअल संकेतों को एक साथ जोड़कर काबुनी यह सुनिश्चित करता है कि खिलाड़ियों को मिलने वाला फीडबैक केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि आसान, समझने योग्य और तुरंत लागू करने लायक हो। खासतौर पर युवा और सीखने वाले खिलाड़ियों के लिए यह तकनीक ट्रेनिंग को अधिक प्रभावी और सहज बनाती है।

एबी डी विलियर्स के जुड़ने से काबुनी ने विश्वस्तरीय क्रिकेट समझ और आसान तकनीक को साथ लाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कंपनी का मानना है की हाई -क्वालिटी क्रिकेट कोचिंग केवल पेशेवर खिलाड़ियों या बड़े प्रशिक्षण केंद्रों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर खिलाड़ी तक आसानी से पहुंचनी चाहिए।

काबुनी के सुपर कोच एबी डी विलियर्स ने कहा, “मेरे लिए क्रिकेट हमेशा खुद को अभिव्यक्त करने का माध्यम रहा है, फिर बात समस्याओं का नया समाधान खोजने की हो या अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का तरीका ढूंढने की। काबुनी जो बना रहा है, वह बेहद रोमांचक है क्योंकि यह युवा खिलाड़ियों को अपने खेल को समझने, अपनी सहज क्षमता पर भरोसा करने और अपने तरीके से आगे बढ़ने का मंच देता है। मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों की मदद करने के लिए उत्साहित हूं, ताकि वे अलग सोच सकें, खुलकर खेल सकें और अपनी पूरी क्षमता को पहचान सकें।”

काबुनी के संस्थापक और सीईओ निमेश पटेल ने कहा, “एबी डी विलियर्स क्रिकेट जगत के सबसे खास खिलाड़ियों में से एक हैं। खेल को नए तरीके से देखने और दबाव में शानदार प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता, काबुनी के विजन से पूरी तरह मेल खाती है। हम ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो खिलाड़ियों को सिर्फ तकनीकी रूप से ही नहीं, बल्कि रचनात्मक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। एबी के साथ जुड़ने से हम अगली पीढ़ी को क्रिकेट सीखने और अनुभव करने का तरीका बदलने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं।”

यह सहयोग काबुनी के विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव और एआई आधारित कोचिंग के मेल को और मजबूत बनाता है। यह प्लेटफॉर्म बायोमैकेनिक्स, मोशन ट्रैकिंग और परफॉरमेंस डेटा का उपयोग कर खिलाड़ियों को उनकी जरूरत के अनुसार रियल टाइम फीडबैक देता है। अपने “1% बेटर” सिद्धांत के जरिए यह खिलाड़ियों को छोटे-छोटे सुधार करने में मदद करता है, जो समय के साथ उनके प्रदर्शन में बड़ा बदलाव लाते हैं।

काबुनी अपने विस्तार को लगातार आगे बढ़ा रहा है और एबी डी विलियर्स के जुड़ने से कंपनी की उस महत्वाकांक्षा को और मजबूती मिली है, जिसके तहत वह तकनीक आधारित ग्लोबल क्रिकेट कोचिंग इकोसिस्टम तैयार करना चाहती है। यह ऐसा मंच होगा जो जमीनी स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों और शीर्ष स्तर के प्रदर्शन के बीच की दूरी को कम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.