अभय के शतक और रेहान के ‘पंजे’ से मद्रास क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में -
Sporting Club Enters 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament Final. Yash Bhatia Shines as Bal Bhavan Dwarka beat Delhi Cricket Hub in 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament. अभय के शतक और रेहान के ‘पंजे’ से मद्रास क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में । Shubman Gill to lead India’s squads in Test and ODI Series against Afghanistan. India’s Test Squad: Shubman Gill (Captain), Yashasvi Jaiswal, KL Rahul (vice-captain) Sai Sudharsan, Rishabh Pant (wicket-keeper), Devdutt Padikkal, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna, Manav Suthar, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, Dhruv Jurel (wicket-keeper) India’s ODI Squad: Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma*, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya*, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey.Mohammad Sultan Ansari’s Century Guides Sehgal Cricket Club into the Semifinals of the 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament. Ran Star Cricket Club Registers Victory in the 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament.

अभय के शतक और रेहान के ‘पंजे’ से मद्रास क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में   

Share us on
64 Views

मद्रास क्रिकेट क्लब के अभय चौहान को शतक के लिए गोस्वामी गणेशदत्त मेमोरियल सोसाइटी की अम्पायर कमेटी के कनवीनर महेन्द्र पाल और अम्पायर संजय सिंह ने कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया। 

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। मद्रास क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए प्री-क्वार्टर मैच में मद्रास क्रिकेट क्लब ने डैज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 77 रनों से हरा दिया। मद्रास क्रिकेट क्लब के अभय चौहान (66 गेंदों में 14 चौके व 7 छक्के, 125 रन) को शानदार शतक के लिए गोस्वामी गणेशदत्त मेमोरियल सोसाइटी की अम्पायर कमेटी के कन्वेयर महेन्द्र पाल और अम्पायर संजय सिंह ने कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड मद्रास क्रिकेट क्लब के ही रेहान सिंह (43 रन देकर 5 विकेट) को मिला।

 

मद्रास क्रिकेट क्लब के कप्तान केशव आर. सिंह ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया। मद्रास क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में नौ विकेट 350 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसके लिए अभय चौहान (56 गेंदों में 14 चौके व 7 छक्के, 125 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि सुजल राजीव सिंह (39 गेंदों में 50 रन) ने अर्धशतक जमाया। जसवीर सहरावत ने 30 और कप्तान केशव आर. सिंह ने 29 रनों का योगदान किया। डैज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से निखिल (45 रन देकर 2 विकेट), शिवांक वशिष्ठ (46 रन देकर 2 विकेट), अखिल चौधरी (64 रन देकर 2 विकेट) और सत्यम सांगु (73 रन देकर 2 विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए।

 

जवाब में, डैज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम 39.3 ओवरों में 273 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसकी तरफ से उवैस अहमद (37 गेंदों में 10 चौके, 68 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि दिवयांश जोशी ने 44 और सत्यम सांगु 43 रनों का योगदान किया। मद्रास क्रिकेट क्लब की ओर से रेहान सिंह (43 रन देकर 5 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे, परीक्षित को दो और जसवीर सहरावत, ऋषभ बंसल और रोहित गोयत को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.