फतेह एजुकेशन के ब्रांड एंबेसडर डेविड मलान ने खुशी एनजीओ के बच्चों की खुशहाली के लिए बल्ला उठाया -
PGDAV College Wins Prestigious ‘Vice Chancellor Trophy’ for Outstanding Performance in Sports. Deepak Punia Advances to 92kg Finals; Rohit Progresses in 125kg Category at WFI Senior Open Ranking Tournament 2026. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एसबी यूथ क्रिकेट क्लब को 153 रनों से हराया। Neeru and Vivaan win trap mixed team bronze in ISSF World Cup Shotgun Almaty 2026. काव्या, द्विप गहलोत की शानदार पारियों और आशीष मीना की उम्दा गेंदबाजी से एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब जीता। Armed Forces Lead from the Front at 73rd Edition of Fit India Sundays on Cycle in New Delhi. AKL Launches New Era of Indian Kabaddi; Sony Sports Network Named Official Broadcast Partner. Shooting: Neeru makes women’s trap final, finishes seventh. Anish Bhanwala wins 25m Rapid Fire Pistol gold at 24th Kumar Surendra Singh Memorial Shooting Championship. ‘No Home Advantage’ For Delhi Capitals; Finn Allen’s Unbeaten Century Boosts KKR’s Playoff Chance. National Sports Federation Conclave marks a coordinated step towards India’s preparation for upcoming Asian, Commonwealth and Olympic Games: Dr. Mansukh Mandaviya. Grassroots Sports Can Shape Young Leaders and Transform Communities: Dr. Mansukh Mandaviya A Special Screening of ‘Bicharpur – Junoon Football Ka’ attended by football lovers at Rang Bhawan Auditorium of Akashvani in New Delhi. The 25-minute documentary “Bicharpur – Junoon Football Ka,” produced in-house by the DD Sports team, chronicles how a sport became the heartbeat of an entire community. India Set to Host Inaugural World Yogasana Championship 2026 in June at Ahmedabad. BCCI announces venues and fixtures for Team India (Senior Women), India A and India U19 bilateral series. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: कृतज्ञ, शिवांक, स्वास्तिक और दिव्यांश डाॅज स्पोर्टस की जीत में चमके। IGU to send three-member team for 2026 Queen Sirikit Cup. Sports Ministry-backed national camp fuelling Asian Games 2026 prep for Indian Badminton Teams.

फतेह एजुकेशन के ब्रांड एंबेसडर डेविड मलान ने खुशी एनजीओ के बच्चों की खुशहाली के लिए बल्ला उठाया

Share us on
2,295 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली:  विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के अग्रणी सलाहकार  फतेह एजुकेशन ने सोमवार को खुशी एनजीओ के सहयोग से संगम विहार में फतेह के ब्रांड एंबेसडर – आईसीसी पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज  डेविड मालन के साथ वंचित वर्ग के बच्चों को खेलने जा मौका दिया।

फतेह एजुकेशन ‘अपने सपने सच कर दिखाओ’ के दर्शन पर काम करता है और इस आयोजन का मकसद बच्चों में कुछ बड़ा करने की सोच विकसित करना और उनके सपने पूरे करने में उनकी मदद करना है। इसमें कमजोर आर्थिक वर्गों के बच्चों ने भागीदारी की जो पास के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। वे खुशी एनजीओ के कार्यक्रमों में एक के लाभार्थी हैं जिसका उद्देश्य उनकी शिक्षा की कमी दूर कर उम्र के अनुसार सीखने में सक्षम बनाना है।

मशहूर बल्लेबाज डेविड मलान ने बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘आज मैंने बच्चों से बात की और एक जीवंत भारत को देखा जहां बाधाओं के बावजूद सपने और जुनून पूरे करने की ललक है – चाहे वह क्रिकेट का खेल हो या सामान्य जीवन। मैं भी यही मानता हूं कि परिस्थितियां जो भी हों – आपकी महत्वाकांक्षा और आपके सपने पूरे करने के लिए धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत करनी होगी। मुझे इन बच्चों से बात कर अच्छा लगा। हम ने हमारे जीवन के कुछ सीख साझा किए और अपने साथ कुछ सुनहरी यादें ले आए।”

 

 

फतेह एजुकेशन के सह-संस्थापक और सीईओ सुनीत सिंह कोचर ने कहा, “भारत में शिक्षा के मामले में भारी असमानता है जो बहुत चिंता की बात है। हमारी कोशिश इसमें बड़ा बदलाव लाना है। हम ने आज यह कमी दूर करने के लिए खुशी से साझेदारी की है और हमें इसकी खुशी है। भविष्य में ऐसे अन्य उद्देश्यपूर्ण सहयोग करंेगे। फतेह एजुकेशन में हम सभी यह मानते हैं कि शिक्षा से सशक्तिकरण होता है और हमें विश्वास है कि हमारे प्रयास से इन बच्चांे के सपने उड़ान भरेंगे।’’

इस अवसर पर खुशी के कार्यकारी निदेशक श्री हरीश गोसाईं ने कहा, ‘‘खेल बच्चों में क्रॉस-करिकुलर क्षमता जगाने की क्षमता रखते हैं। इससे वर्तमान पाठ्यक्रम में उनकी पकड़ मजबूत होती है और बच्चांे में दूसरों के प्र्रति सम्मान, बराबरी और समावेश की भावना विकसित होती है। आज डेविड हमारे बीच हैं और उन्होंने हम सभी को, खास कर बच्चों को यह अवसर दिया कि हम डेविड के जीवन को बहुत करीब से देखें।’’

खुशी एनजीओ वर्तमान में पूरे भारत के 12 राज्यों में सेवारत है। इसके तहत 48 सरकारी स्कूल और शिक्षण केंद्र 45,000 बच्चों की मदद करते हैं। यह एक ऐसा संगठन है जो स्वयं क्रियान्वयन करते हुए सीधे-लाभार्थी से जुड़ता है। यह बच्चों के समग्र विकास में मदद करने में प्रभावी रहा है और कुशल है। बच्चों में शिक्षा की कमी दूर करते हुए उनका अच्छ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है। साथ ही, जीवन कौशल प्रदान करता है और व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और कौशल प्राप्त करने का अवसर देकर बच्चों का सतत विकास सुनिश्चित करता है। खुशी 2003 से 15 लाख बच्चों और समुदाय के सदस्यों की जिन्दगी संवार रहा है।

फतेह एजुकेशन का परिचय: आईआईएम-कलकत्ता के एक पूर्व छात्र ने 2004 में फतेह एजुकेशन का गठन किया। यह यूके और आयरलैंड में पढ़ने के इच्छुक लोगों को अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा परामर्श सेवा दे रहा है। फतेह के भारत में 8 कार्यालय हैं। साथ ही, 120 से अधिक विश्वविद्यालय भागीदार हैं और 100 से अधिक कार्मिक हैं। यह संगठन यूसीएएस मान्यता के साथ ब्रिटिश काउंसिल का भी सदस्य है और आयरलैंड में शिक्षा का अधिकृत भागीदार है। फतेह ने अपने गठन से अब तक 26000 से अधिक छात्रों के सपने पूरे करने में उनका मार्गदर्शन किया है।

फतेह ने दिल्ली से आईईएलटीएस प्रशिक्षण संस्थान के रूप में शुरुआत की और युनिवर्सीटी ऑफ कैम्ब्रिज ईएसओएल से ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’’ एक्स्ट्रा लर्न से सम्मनित है। इसके अतिरिक्त छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए फतेह ने मुख्य बाजार के रूप में यूके और आयरलैंड में शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में कदम रखा।

फतेह एजुकेशन को एंटरप्राइज आयरलैंड का ‘सर्वश्रेष्ठ सलाहकार पुरस्कार’ जीतने का गौरव प्राप्त है; लगातार 4 साल यह पुरस्कार जीतना इसका प्रमाण है कि भारत में आयरिश उच्च शिक्षा परामर्श के बाजार का नेतृत्व फतेह एजुकेशन के हाथ में है। यूके उच्च शिक्षा परामर्श के मामले में भी लगभग दूसरे स्थान पर है।

फतेह एजुकेशन की परिकल्पना यूके में विदेशी शिक्षा परामर्श का मार्केट लीडर बनना है और आयरिश उच्च शिक्षा परामर्श बाजार का नेतृत्व कायम रखते हुए प्राप्त उत्कृष्टता से भी बढ़ कर छात्रों को व्यक्तिगत सेवाएं बेहतरीन गुणवत्ता के साथ प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.