नाइजीरिया, मोरक्को और तंजानिया ने फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप इंडिया 2022 का लाइनअप पूरा किया -

नाइजीरिया, मोरक्को और तंजानिया ने फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप इंडिया 2022 का लाइनअप पूरा किया

Share us on
693 Views

खेल टुडे ब्यूरो

 नई दिल्ली। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के लिए लाइनअप को अब अंतिम रूप दे दिया गया है। इस साल भारत में होने वाले इस इवेंट के लिए तीन स्थान खाली थे, जिन्हें मोरक्को, नाइजीरिया और तंजानिया ने भर दिया है।

लाइनअप का पूरा होना भारत के लिए अपनी पहली फीफा महिला वैश्विक प्रतियोगिता की मेजबानी के रास्ते में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) से आने वाले इन तीन देशों के नाम 24 जून को होने वाले आधिकारिक ड्रा के लिए शामिल होंगे। मेजबान भारत, चाइना पीआर, जापान, न्यूजीलैंड, यूएसए, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, चिली, कोलंबिया के अलावा ज्यूरिख में होने वाले ड्रा समारोह में जर्मनी, स्पेन और फ्रांस को भी अपनी-अपनी विरोधी टीमों से के बारे में पता चल सकेगा।

तंजानिया और मोरक्को के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि दोनों देश वैश्विक युवा टूर्नामेंट में पदार्पण करेंगे। दूसरी ओर, नाइजीरिया लगातार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेता रहा है। बीते छह यू-17 वर्ल्ड कप की बात करें तो नाइजीरिया सिर्फ एक बार क्वालीफाई नहीं कर सका है।

फाइनल्स में पहुंचने वाले पहले पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया ने कैमरून पर 5-1 की जीत के साथ इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली। तंजानिया ने जंजीबार के अमान स्टेडियम में रविवार को क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के दूसरे चरण में कैमरून को 1-0 से हराया, जिसमें नीमा पॉल ने मैच का एकमात्र गोल किया।

इस बीच, मोरक्को ने शनिवार को घाना को पेनल्टी शूटआउट के आधार पर हराकर क्वालीफाई किया। दोनों टीमों ने अपने-अपने होम मैच जीतकर एग्रीगेट स्कोर को 2-2 से बराबरी पर ला दिया था। फ्लामेंगोज नाम से मशहूर नाइजीरियाई टीम ने इथियोपिया के साथ गोलरहित ड्रॉ खेलकर भी इस साल अक्टूबर में होने वाले इस आयोजन के लिए क्वालीफाई किया। नाइजीरिया ने रिवर्स मैच में इथियोपिया पर 1-0 से जीत हासिल की थी।

फीफा अंडर-17 महिला विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ 11 अक्टूबर से शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.