वीरेंद्र नानावटी को एशिया एक्वेटिक्स के पहले उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया -

वीरेंद्र नानावटी को एशिया एक्वेटिक्स के पहले उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया

Share us on
2,128 Views

वीरेंद्र नानावटी।

भारत के ही दिगंबर कामथ को एशिया एक्वेटिक्स के प्रतिनिधि के रूप में 2025-29 अवधि के लिए विश्व एक्वेटिक्स ब्यूरो के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

खेल टुडे ब्यूरो 

नई दिल्ली। भारत के वीरेंद्र नानावटी को 26 अप्रैल, 2024 को बैंकॉक में आयोजित बैठक में एशिया एक्वेटिक्स के पहले उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। नानावटी 2021-25 की अवधि के लिए वर्ल्ड एक्वेटिक्स ब्यूरो के सदस्य भी हैं।

इसी बैठक में, भारत के ही दिगंबर कामथ को एशिया एक्वेटिक्स के प्रतिनिधि के रूप में 2025-29 अवधि के लिए विश्व एक्वेटिक्स ब्यूरो के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

भारतीय तैराकी महासंघ के उपाध्यक्ष राजकुमार ने श्वीरेंद्र नानावटी और दिगंबर कामथ दोनों को उनकी प्रतिष्ठित नियुक्तियों पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.