राष्ट्रीय स्वात प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम -

राष्ट्रीय स्वात प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share us on
1,989 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। स्वात एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान मे पांचवीं राष्ट्रीय स्वात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप का आयोजन नवा हिंद गर्ल्स स्कूल क़रोल बाग, दिल्ली में किया गया

प्रतियोगिता में 17 राज्यों से खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उत्तर प्रदेश ने ओवर आल पहला, तमिलनाडु ने दूसरा or महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि रामचंद्रु तेजावत वरिष्ठ आइएएस द्वारा किया गया

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव परमजीत कौर तथा संस्थापक सुखविंदर सिंह बिन्जरावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज नामसोट सवाते, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बारुपाल, दिल्ली शमीर अरोड़ा और हरपाल सिंह फ्लोरा के द्वारा विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की खेल महारत को देख कर उनकी सराहना की ओर कहा कि आज के समय में खिलाड़ी एक अलग पहचान है। किसान, जवान और खिलाड़ी आज देश की मजबूत रीढ़ बन गए है। आज जरुरत है युवा को सम्भालने की, उनको सही दिशा दिखाने की ताकि वो नशे से दूर होकर देश दुनिया मे अपनी प्रतिभा दिखाएं। युवाओं कोअन्य खेलों के साथ-साथ स्वात खेल के मध्यम से नाम कमाने की और लड़कियों को आत्म रक्षा से सशक्त बनाने की। स्वात जैसे खेल से समाज को स्वस्थ बनाने की। उन्होंने बालिका आत्म रक्षा के क्षेत्र में स्वात एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.