दिल्ली की सब जूनियर कबड्डी टीम की कमान वंशिका और सूरज को -

दिल्ली की सब जूनियर कबड्डी टीम की कमान वंशिका और सूरज को

Share us on
1,427 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। बिहार के रसूलपुर में आयोजित होने वाली 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी टीम के लिए दिल्ली की वंशिका और सूरज जाट को बालिका व बालक वर्ग की कमान सौंपी  गई है।

दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के महासचिव रामवीर सिंह और निरंजन सिंह के अनुसार बालिका वर्ग की टीम में वंशिका कप्तान, पायल, दीपांशी, कामिनी, नित्य डोली, दीपा खत्री, नसरीन, अंशिका, निधि ,श्वेता, मुस्कान, वी चांदनी, मैनेजर शशि कोच  होंगी।

बालक वर्ग में सूरज कप्तान, मयंक यादव, अनिरुद्ध ,अक्षय, प्रियांशु, आकाश अहिवीर ,प्रिंस भारती, मानव चिल्लर, सौरभ , नैतिक , अनुभव सिंह ,कन्हैया सिंह यादव, नितिन मैनेजर अंकित कोच होंगे। चैंपियनशिप 27 से 30 मार्च तक बिहार में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.