कुणाल के नाबाद शतक से स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया -

कुणाल के नाबाद शतक से स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया

Share us on
376 Views

51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

कुणाल सांगवान को शानदार शतक के लिए कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड देते हुए (बाएं) यूनिवार्ता समाचार एजेंसी के वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री राजेश राय और अंपायर अंकुर जुल्का।

 

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। कुणाल सांगवान (नाबाद 105) और ऋषभ द्राल (82 रन और 18 रन देकर एक विकेट) के शानदार खेल से स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शनिवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में जेमिनी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया।

स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के कुणाल सांगवान (90 गेंदों में 15 चौके व 2 छक्के, नाबाद 105 रन) को शानदार शतक के लिए कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के ही ऋषभ द्राल (51 गेंदों में 82 रन और 18 रन देकर एक विकेट) को मिला।

जेमिनी क्रिकेट क्लब के कप्तान सिद्धार्थ बेनीवाल ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया। जेमिनी क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवरों में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसके लिए अद्वैत्य पोप्ली (58 गेंदों में 8 चौके, नाबाद 62 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि विशांत भाटी ने 45, रोहन राणा ने 44, समर्थ सिंह ने 43 और प्रताप वशिष्ठ ने 35 रनों का योगदान किया। स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की ओर से ललित यादव (39 रन देकर 3 विकेट) और सुशील कुमार (44 रन देकर 3 विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए। योगेश कुमार को दो और विसन पंचाल व ऋषभ द्राल को एक-एक विकेट मिला।

स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के ऋषभ द्राल को स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए (बाएं) यूनिवार्ता समाचार एजेंसी के वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री राजेश राय और अंपायर अंकुर जुल्का।

जवाब में, स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की टीम ने 31.1 ओवर में चार विकेट पर 277 रनों बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। उसकी तरफ से कुणाल सांगवान (90 गेंदों में 15 चौके व 2 छक्के, नाबाद 105 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि ऋषभ द्राल (51 गेंदों में 82 रन) नाबाद अर्धशतक जमाया। हार्दिक शर्मा ने 44 और विकास सोलंकी ने 29 रनों का योगदान किया। जेमिनी क्रिकेट क्लब की ओर से सौरभ राय (24 रन देकर 2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा प्रताप वशिष्ठ और अरुण कुमार ने एक-एक विकेट चटकाया।

यूनिवार्ता समाचार एजेंसी के वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री राजेश राय को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए श्री विनोद कत्याल (बाएं)। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.