दयाल सिंह कॉलेज ने अपने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया -

दयाल सिंह कॉलेज ने अपने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Share us on
1,429 Views

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। डीएससी भारत अचीवमेंट अवार्ड 2024-2025 के लिए आज दयाल सिंह कॉलेज में अपने कॉलेज के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पर उत्साह बढ़ाते हुए एक ब्लेजर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जिन खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया गया। इनमें ब्राजील से कोचिंग कैंप में शामिल होकर लौटने वाले बॉक्सिंग के सोहित को अंतरराष्ट्रीय पर चुने जाने पर बधाई दी गई। जहां एक तरफ दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल वी के पालीवाल और खेल निदेशक संदीप मेहता ने उन्हें बधाई दी। दूसरी तरफ उन्होंने उम्मीद भी जताई कि सोहित आने वाले समय में देश ही नहीं कॉलेज का भी नाम रोशन करेगा। सोहित कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स का छात्र है। वह हाल ही में ब्राजील से कोचिंग कर स्वदेश लौटा है। व्हेन नेशनल और खेलो इंडिया का भी पदक विजेता खिलाड़ी है।

इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले मुक्केबाजों एस सागर, आर प्रवीण कुमार, विपुल बिष्ट, सत्यम कुमार, अंकित सिंह, कीर्ति, रोहित राणा, देव आर्यन शर्मा, देव, भूमरा, मोहम्मद कैफ इमरान, श्याम पाल जूडो, कामया भारद्वाज स्विमिंग, एथलेटिक्स में अनुष्का त्यागी, गौरव सिंह, ईशान ठाकुर, दीपक कुमार, आदित्य बिष्ट, आर्यन जून,यश कुमार और प्रियंका सहित करीबन 23 खिलाड़ियों को कॉलेज का कलर व ब्लेजर तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.