सीबीएसई सेंट्रल जोन हैंडबॉल टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

सीबीएसई सेंट्रल जोन हैंडबॉल टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन

Share us on
2,764 Views

खेल टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। यहां के लवली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रियदर्शनी विहार, दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सेंट्रल जोन हैंडबॉल लडके और लडकियों का टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जिसमें 45 स्कूलों के करीब 1300 खिलाडियों ने हिस्सा लिया।

परिणाम इस प्रकार रहेः
आयु 14 वर्ष (लड़के)
प्रथम स्थान- आर्मी पब्लिक स्कूल सदर बाजार ,दिल्ली कैंट,दिल्ली।
द्वितीय स्थान बीएम भारती मॉडल स्कूल, विलेज मजरी,दिल्ली।
तृतीय स्थान ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, दिलशाद गार्डन,दिल्ली एवं मयूर पब्लिक स्कूल, आईपी एक्सटेंशन,दिल्ली।
आयु 17 वर्ष (लड़के)
प्रथम स्थान भारत नेशनल पब्लिक स्कूल रामबिहार ,दिल्ली।
द्वितीय स्थान सेंट एंड्रूज स्कॉट स्कूल, आईपी एक्सटेंशन ,दिल्ली।
तृतीय स्थान लवली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रियदर्शनी विहार,दिल्ली एवं भाई परमानंद विद्या मंदिर सूर्य निकेतन, दिल्ली।
आयु 19 वर्ष (लड़के)
प्रथम स्थान बीएसएम पब्लिक स्कूल कराला, नई दिल्ली
द्वितीय स्थान भाई परमानंद विद्या मंदिर, सूर्य निकेतन, दिल्लीतृतीय स्थान दिल्ली इंग्लिश अकैडमी धूल सरस बिजवासन, दिल्ली एवं ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल, जीटीबी एनक्लेव ,दिलशाद गार्डन दिल्ली।
आयु 14 वर्ष (लड़कियां)
प्रथम स्थान वंदना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10 द्वारका,दिल्ली।
द्वितीय स्थान श्री हजारीलाल पब्लिक स्कूल ,खेड़ा कला,दिल्ली।
तृतीय स्थान फादर एग्नेल स्कूल, गौतम नगर,दिल्ली एवं आर्मी पब्लिक स्कूल,सदर बाजार दिल्ली कैंट,दिल्ली।
आयु 17 वर्ष (लड़कियां)
प्रथम स्थान सेंट एंड्रूज स्कॉट स्कूल, आईपी एक्सटेंशन ,दिल्ली।
द्वितीय स्थान बाल भवन पब्लिक स्कूल, मयूर बिहार ,दिल्ली।
तृतीय स्थान ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल, जीटीबी, एनक्लेव दिलशाद गार्डन,दिल्ली एवं भारत नेशनल पब्लिक स्कूल राम विहार ,दिल्ली।
आयु 19वर्ष ( लड़कियां )
प्रथम स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल, सदर बाजार, दिल्ली कैंट ,दिल्ली।
द्वितीय स्थान बीएम भारती मॉडल स्कूल विलेज मजरी,दिल्ली।
तृतीय स्थान बीएसएम पब्लिक स्कूल, कराला, न्यू दिल्ली एवंमयूर पब्लिक स्कूल बिहाइंड मदर डेयरी आईपी एक्सटेंसन,दिल्ली।


इस अवसर पर लवली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रियदर्शनी विहार के अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार ने कहा कि अध्यक्ष होने के नाते मुझे यह बताते हुए गर्व है कि 45 स्कूलों के 1300 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भागीदारी और उनके उत्साह ने इसे एक अविस्मरणीय आयोजन बना दिया। साथ ही कहा कि लगातार बारिश के बावजूद टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक संपन्न होना एक अद्वितीय उपलब्धि रही। इस आयोजन में सभी हितधारकों का सहयोग और समर्थन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा,और सबसे बढ़कर खिलाड़ियों का उत्साह और समर्पण देखने लायक था।

इसी स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ.भावना मलिक ने कहा कि हमारे विद्यालय ने एक बार फिर साबित किया है कि वह खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सही योजना और सहयोग से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे और हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ‘खेलो इंडिया‘ का सपना साकार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.