उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने चयनित युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री उपलब्ध कराई -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने चयनित युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री उपलब्ध कराई 

Share us on
3,277 Views

सरकारी नौकरियों में युवा कल्याण विभाग का स्टेट लेवल खेलकूद प्रतियोगिता में पदक प्राप्त विजेताओं को अवसर दिया जाएगा-गिरीश चंद्र यादव, उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

 

खेल टुडे ब्यूरो 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों में युवा कल्याण विभाग का स्टेट लेवल खेलकूद प्रतियोगिता में पदक प्राप्त विजेताओं को अवसर दिया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खेलकूद का मैदान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद के हरहुआ विकासखंड कार्यालय सभागार में गत वर्ष 2022–23 में चयनित 72 युवक मंगल दल एवं 72 महिला मंगल दल को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री किट उपलब्ध कराने के पश्चात लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मंगल दल के कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि प्राप्त खेल सामग्रियों का उपयोग ग्राम पंचायतों में निर्मित खेल मैदान में खिलाड़ियों की तैयारी के लिए किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में खेलकूद का मैदान नहीं है, वहां प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज के मैदानों पर युवाओं द्वारा उपयोग किया जाए। साथ ही भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का कार्य मंगल दल करेगी। इससे बड़ी समाज सेवा कोई नहीं है। यह भी अवगत कराएं कि सरकारी नौकरियों में युवा कल्याण विभाग का स्टेट लेवल खेलकूद प्रतियोगिता में पदक प्राप्त विजेताओं को अवसर दिया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खेलकूद का मैदान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया एवं मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्मित स्टेडियमो में बीपीएड धारको को रखा जायेगा।

चयनित मंगल दल को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री किट मे प्रत्येक युवक मंगल दल को 05 वालीबाल, 01 वालीबॉल नेट, 01 एयर पंप, 05 फुटबॉल, 01 फिटनेस ट्यूब तथा प्रत्येक महिला मंगल दल को 05 वालीबाल, 01 वालीवाल ने, 01 एयर पंप, 05 फुटबॉल, 03 स्किपिंग रोप का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हंसराज विश्वकर्मा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश/जिला अध्यक्ष भाजपा, सुरेंद्र नारायण सिंह पूर्व विधायक, केदारनाथ पूर्व विधान परिषद सदस्य, विनोद कुमार उपाध्याय उर्फ बबलू ब्लाक प्रमुख हरहुआ, अभिषेक सिंह चंचल ब्लाक प्रमुख चिरईगांव, आर०पी० सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, दीपांकर आर्य खंड विकास अधिकारी हरहुआ उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.