उत्तर प्रदेश में खेल विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं: गिरीश चंद्र यादव -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

उत्तर प्रदेश में खेल विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं: गिरीश चंद्र यादव

Share us on
3,044 Views

खेल मंत्री ने गतिमान परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की

खेल मंत्री ने सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

खेल टुडे ब्यूरो 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने वाराणसी में खेल विभाग के गतिमान तथा प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं को प्रत्येक दशा में निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की स्थानीय स्तर पर भी समीक्षा किए जाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त शिपू गिरी ने स्मार्ट सिटी द्वारा सिगरा स्टेडियम में हो रहे निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि फेज-1 के 80 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, जिनको अक्तूबर माह तक पूरा करा लिया जायेगा। जबकि फेज-2 व 3 के कार्य मार्च, 2024 तक पूरा होंगे।

खेल सचिव सुहास एल वाई द्वारा सिगरा स्टेडियम में फेज-1 के तहत बन रहे मल्टीपरपज हाल के डिजाइन में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को अंतराष्ट्रीय स्तरीय मानक के अनुरूप बनाया जाय। उन्होंने आर्किटेक्ट को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम का दौरा करने को कहा, ताकि बन रहे स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानक के हिसाब से तैयार किया जा सके। खेल मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) द्वारा लालपुर में लड़के व लड़कियों के लिए बनाये जा रहे 100 बेड हास्टल की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि फाउंडेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और प्रस्तावित कार्य को ससमय पूरा कराया जाएगा। सचिव खेल द्वारा कहा गया कि बिल्डिंग में सीलन किसी स्तर पर नहीं आना चाहिए , निर्माण कार्य पूर्ण के साथ किया जाय। राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाये जा रहे शूटिंग रेंज के संबंध में जानकारी दी गयी। खेल मंत्री द्वारा वहाँ फेज-2 के ट्रैप शूटिंग बनाने को प्रस्ताव भेजने को कहा गया। यूपीपीसीएल द्वारा बनने वाले सिंथेटिक हॉकी कोर्ट के बारे में बताया गया कि बरसात के बाद अक्तूबर माह से कार्य निर्माण शुरू कराया जायेगा।


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा बताया गया कि बनारस में आयोजित हुए खेलो बनारस में डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसको आगे से और विस्तृत किया जायेगा, ताकि प्रतिभाओं को आगे आने का उचित अवसर मिल सके। जिस पर खेल सचिव द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसमें उचित सहयोग की बात कही गयी। अंत में खेल मंत्री द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को मैनपावर बढ़ाते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।


तत्पश्चात खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव ने सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए जा रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.