उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय स्टेडियम में हेल्थ एटीएम लगाये जायेंगे -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय स्टेडियम में हेल्थ एटीएम लगाये जायेंगे

Share us on
1,141 Views
  • खिलाड़ी स्टेडियम में हेल्थ एटीएम पर अपने हेल्थ की रूटीन चेकअप मुफ्त में करा सकेंगे। यह हेल्थ एटीएम एसजीपीजीआई से कनेक्ट रहेगा
  • हेल्थ एटीएम पर खिलाड़ियों की 50 से ज्यादा पैरामीटर की जांच हो सकेगी
  • खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी कराने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना आवश्यक

हब एवं स्पोक मॉडल से एसजीपीजीआई, लखनऊ से समन्वय कर हेल्थ एटीएम का संचालन किया जायेगा – डॉ. नवनीत सहगल

खेल टुडे ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशबरी है। राज्य के सभी जिलों के राजकीय स्टेडियम में हेल्थ एटीएम लगाये जायेंगे, जिससे स्टेडियम में खेलने वाले खिलाड़ी अपना हेल्थ की रूटीन चेकअप मुफ्त में करा सकेंगे। यह हेल्थ एटीएम एसजीपीजीआई से कनेक्ट रहेगा और खिलाड़ी हेल्थ एटीएम पर जाकर अपनी कई बीमारियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।
अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, डॉ. नवनीत सहगल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हेल्थ एटीएम लगने से खिलाड़ियों की 50 से ज्यादा पैरामीटर की जांच हो सकेगी, इसमे ब्लड प्रेशर, ग्लूकोज, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल, बॉडी वॉटर, फैट, बोन मास इंडेक्स, फैट फ्री वेट, बॉडी प्रोटीन आदि का टेस्ट करवा करते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।


डॉ. सहगल ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी कराने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ शारीरिक रूप से उनकी क्षमता में वृद्धि के लिए समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना आवश्यक है। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। खिलाड़ियों को अत्याधुनिक एवं त्वरित जांच की सुविधा देने में यह हेल्थ एटीएम काफी सहायक होंगे। सम्यक विचारोपरान्त हब एवं स्पोक मॉडल से एसजीपीजीआई, लखनऊ से समन्वय कर हेल्थ एटीएम का संचालन किया जायेगा। इसके लिए 7.95 करोड़ रुपये व्यय किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.