यूथ-20 के आयोजन के लिए डॉ नवनीत सहगल के साथ केजीएमयू के कुलपति सहित अनेक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

यूथ-20 के आयोजन के लिए डॉ नवनीत सहगल के साथ केजीएमयू के कुलपति सहित अनेक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई

Share us on
1,253 Views
  • केजीएमयू में 24 मार्च को यूथ-20 कार्यक्रम/सेमिनार का आयोजन
  • कार्यक्रम में वाकाथान, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम होंगे आयोजित
  • विजेता प्रतिभागी को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा पुरस्कार
  • सेमिनार के दौरान आयोजित सत्र में देश विदेश के ख्याति प्राप्त चिकित्सक हिस्सा लेंगे

खेल टुडे ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यूथ-20 के आयोजन हेतु शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल के साथ किंग जार्ज मेडिकल कालेज के कुलपति सहित आयोजन से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

किंग जार्ज मेडिकल कालेज में  24 मार्च को यूथ-20 कार्यक्रम/सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाकाथान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही विजेता प्रतिभागी को 10 हजार रुपये का पुस्कार भी दिया जायेगा।
महानिदेशालय स्तर पर आयोजित होने वाले यूथ 20 (वाई-20) कार्यक्रम की आधारभूत थीम ‘‘जी-20 वसुधैव कुटुम्बकम एक पृथ्वी, एक कुटुंब-एक भविष्य’’ है। 24 मार्च को किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम वेलविंग एण्ड स्पोर्ट्स एजेण्डा फार यूथ थीम पर होगा, इसमें भाग लेने के लिए सभी 75 जनपदों से दो-दो प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जिसमें एक पुरूष एवं एक महिला प्रतिभागी होंगी। कार्यक्र्रम में शुभारंभ सत्र में केजीएमयू के कुलपति का सम्बोधन होगा। इसके पश्चात मेंटल हेल्थ पर आयोजित सत्र में माडरेट के रूप में प्रो0 मुकुल शर्मा (यूनाईटेड किंगडम) उपस्थित रहेंगे। डा0 क्षितिज श्रीवास्तव इमोशनल प्राबलम एण्ड सुसाईट पर अपना व्याख्यान देंगे। इनके अलावा प्रो0 वाईपीएस बलहारा (एम्स नई दिल्ली), डा0 सुजीत कुमार (केजीएमयू) तथा डा0 भारत सलूजा (आस्ट्रेलिया) विभिन्न विषयों पर अपना विचार व्यक्त करेंगे।
स्पोर्ट्स सत्र के दौरान डा0 अभिषेक सैनी (केजीएमयू), डा0 अनिरूद्ध शर्मा (यूनाईटेड किंगडम), डा0 अंकित जोश (बारसिलोना, स्पेन) तथा डा0 अमित जोशी (नेपाल) खेलों को बुद्धिमानी से चुनने तथा खेल की चोटों को रोकने के संबंध में अपना व्याख्यान देंगे। इसके अतिरिक्त योगा, आयूर्वेद, स्वास्थ्य से संबंधित सत्र का भी आयोजन होगा। इसमें डा0 रवि सोनकर (मलेशिया), डा0 अमित खन्ना (यूएसए), डा0 योगेश्वर  (बंग्लूरू) तथा डा0 वैद्य सुदर्शन (यूएसए) हिस्सा लेंगे। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.