श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी खिताब जीता -

श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी खिताब जीता

Share us on
37 Views

श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) की चैंपियन टीम ट्रॉफी व कोच योगेंद्र कुमार के साथ।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट 2026 में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया।

श्याम लाल कॉलेज के अनुज नेगी, दीपांशु कसाना, अक्षय कुमार और आदित्य शर्मा का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

आर्यभट्ट कॉलेज में तीन दिनों तक चले राउंड रोबिन लीग मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम स्थान इस प्रकार रहे:

प्रथम: श्याम लाल कॉलेज (प्रातः)।

द्वितीय: डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज।

तृतीय: हंसराज कॉलेज।

श्याम लाल कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 41–22 से और आई.जी.आई.पी.ई.एस.एस. को 30–21 से हराया। एक लीग मैच में डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज को 29–26 से मात दी।

श्याम लाल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने टीम को चैंपियन बनने पर बधाई दी।

श्याम लाल कॉलेज की चैंपियन टीम:

अनुज नेगी, दीपांशु कसाना, अक्षय कुमार, आदित्य शर्मा, नितेश, सचिन, विशाल, अंशु, पंकज, उज्जवल राणा, नागेश मीणा, अभिषेक राउत। कोच: योगेंद्र कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published.