रोहित का अनुभव टीम के लिए उपयोगी साबित होगा : रहाणे -
SHUBMAN GILL, SHAFALI VERMA WIN ICC PLAYER OF THE MONTH AWARDS FOR SEPTEMBER. DP World PGTI stars spearhead Indian challenge at DP World India Championship 2026. DP World Takes Rory McIlroy’s Performance Environment Around the World. DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

रोहित का अनुभव टीम के लिए उपयोगी साबित होगा : रहाणे

Share us on
2,266 Views

भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यहां कहा कि टीम सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की वापसी से बेहद उत्साहित है और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच में उनका अनुभव उपयोगी साबित होगा। रोहित को सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की जगह अंतिम एकादश में लिया गया है जबकि चोटिल तेज गेंदबाज की जगह नवदीप सैनी को अपना टेस्ट करियर शुरू करने का मौका मिला है।
रहाणे ने टॉस के दौरान कहा कि रोहित की वापसी से वास्तव में खुश हूं और हम सभी इससे बेहद उत्साहित हैं। वह नेट्स पर काफी अच्छी लय में दिख रहा था। उनका अनुभव निश्चित तौर पर यहां उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि नवदीप सैनी के लिये मुझे खुशी है। वह वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा है। पिछले मैच में मोहम्मद सिराज और इस मैच में सैनी ने पदार्पण किया है। भारतीय कप्तान ने कहा कि हम केवल टेस्ट मैच पर ध्यान दे रहे हैं। एडीलेड और मेलबर्न जो हुआ वह इतिहास है, हमें यहां अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।
आस्ट्रेलिया की टीम में भी डेविड वार्नर की वापसी हुई है जबकि युवा सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को पदार्पण का मौका दिया गया है। आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा कि डेविड वार्नर की टीम में वापसी हुई है और वह टीम में काफी आत्मविश्वास और ऊर्जा लेकर आया है। विल पुकोवस्की को लेकर हम उत्साहित हैं। पेन ने कहा कि हमें पता है कि कहां सुधार करना है। हम सिडनी में अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने का प्रयास करेंगे तथा मैदान के बाहर दोनों बोर्ड के बीच क्या चल रहा है यह हमारे नियंत्रण से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.