लाबुशेन और पुकोवस्की के अर्धशतक, आस्ट्रेलिया की विश्वसनीय शुरुआत -
SHUBMAN GILL, SHAFALI VERMA WIN ICC PLAYER OF THE MONTH AWARDS FOR SEPTEMBER. DP World PGTI stars spearhead Indian challenge at DP World India Championship 2026. DP World Takes Rory McIlroy’s Performance Environment Around the World. DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

लाबुशेन और पुकोवस्की के अर्धशतक, आस्ट्रेलिया की विश्वसनीय शुरुआत

Share us on
1,889 Views

मार्नस लाबुशेन और विल पुकोवस्की के अर्धशतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में पहली बार विश्वसनीय शुरुआत करते हुए तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन गुरुवार को यहां दो विकेट पर 166 रन बनाये। बारिश के कारण बीच में लगभग चार घंटे तक खेल नहीं हो पाया और खेल का समय आगे बढ़ाने के बावजूद दिन भर में 55 ओवर ही डाले जा सके। लाबुशेन अभी 67 रन पर खेल रहे हैं जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पुकोवस्की ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से से मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर 62 रन बनाये।
चोट से उबरकर वापसी करने वाले डेविड वार्नर (पांच) ने चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में कैच दे दिया था। इसके बाद पुकोवस्की और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिये 100 रन की साझेदारी की। स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) ने भी श्रृंखला में पहली बार बड़ी पारी खेलने के संकेत दिये। वह अभी 31 रन पर खेल रहे हैं और लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिये 60 रन जोड़ चुके हैं। आस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट मैचों में केवल एक बार 200 रन की संख्या छू पाया था लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की बल्लेबाजी के लिये अनुकूल दिख रही पिच पर वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने फिर से लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों दृढ़ता दिखायी जबकि इस बीच भाग्य ने भारतीयों का साथ नहीं दिया।
युवा बल्लेबाज पुकोवस्की को 26 और 32 रन के निजी योग पर जीवनदान मिले। दोनों अवसरों पर विकेटकीप ऋषभ पंत ने उनके आसान कैच छोड़े। इसके अलावा वह एक बार रन आउट होने से भी बचे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नवदीप सैनी की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 110 गेंदे खेली और चार चौके लगाये। बारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया और इस बीच मोहम्मद सिराज ने वार्नर को स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलायी। भारत को बारिश और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अगली सफलता के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय समयानुसार जब खेल दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुआ तो रविचंद्रन अश्विन 13 ओवर के बाद आक्रमण पर आये। उन्हें पुकोवस्की का विकेट मिल जाता लेकिन पंत ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद सिराज की शार्ट पिच गेंद पर भी इस युवा सलामी बल्लेबाज ने विकेट के पीछे कैच दे दिया था लेकिन फिर से पंत के हाथों से गेंद फिसल गयी। पुकोवस्की ने इसका फायदा उठाकर सैनी की टेस्ट पदार्पण पर की गयी पहली दो गेंदों पर चौके लगाकर अर्धशतक पूरा किया। इस तेज गेंदबाज ने हालांकि चाय के विश्राम के बाद पुकोवस्की के रूप में ही अपना पहला टेस्ट विकेट लिया जो फुललेंथ गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में चूक गये थे।
लाबुशेन ने अपने प्रभावशाली ड्राइव से प्रभावित किया तथा कई दर्शनीय शॉट लगाये। उन्होंने तेज और स्पिन आक्रमण का सहजता से सामना किया तथा सिराज की गेंद को खूबसूरत कवर ड्राइव से चार रन के लिये भेजकर अपना नौवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अब तक 149 गेंदों का सामना करके आठ चौके लगाये हैं। स्मिथ को देखकर किसी भी समय नहीं लगा कि उन पर पहले दो मैचों में केवल 10 रन बनाने का किसी तरह दबाव है। उन्होंने ऑफ ड्राइव और ऑन ड्राइव से चौके लगाये और फिर अश्विन की गेंद चार रन के लिये भेजकर अपना आत्मविश्वास मजबूत किया। अश्विन ने हालांकि उन्हें एक दो अवसरों पर परेशानी में डाला।
अजिंक्य रहाणे ने अपने चौथे गेंदबाज सैनी को 31वें तो रविंद्र जडेजा को 49वें ओवर में गेंद सौंपी। जसप्रीत बुमराह (14 ओवर में 30 रन) और अश्विन (17 ओवर में 56 रन) को सफलता का इंतजार है। सिराज ने 46 रन और सैनी ने 31 रन देकर एक एक विकेट लिया है। सुबह आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले वार्नर ने कुछ ओवर तक जज्बा दिखाया लेकिन सिराज की आफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलना उन्हें महंगा पड़ा।
इसके कुछ देर बाद ही बारिश आ गयी जिससे अगले चार घंटे तक खेल रुका रहा। दोनों टीमों ने अपनी अंतिम एकादश में दो-दो बदलाव किये हैं। भारत ने मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा और चोटिल उमेश यादव के स्थान पर नवदीप सैनी को टीम में रखा है। सैनी का यह पहला टेस्ट मैच है। आस्ट्रेलियाई टीम में जो बर्न्स की जगह वार्नर और ट्रेविस हेड की जगह पुकोवस्की को शामिल किया गया। चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.