हितेश और तनिष्क की मदद से आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज जीता -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

हितेश और तनिष्क की मदद से आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज जीता

Share us on
1,531 Views

हितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए हिंदू कॉलेज के डॉ. जय इंद्र पाल एवं पीजीडीएवी कॉलेज के डॉ. पवन डबास।

पीजीडीएवी कॉलेज में प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। हितेश (42 रन) और तनिष्क वर्मा (5 विकेट ) के शानदार प्रदर्शन से आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज ने प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे- नाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में महाराजा अग्रसेन कॉलेज को 6 विकेट से हराया।
हितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिंदू कॉलेज के डॉ. जय इंद्र पाल एवं पीजीडीएवी कॉलेज के डॉ. पवन डबास ने दिया।

पीजीडीएवी कॉलेज मैदान में महाराजा अग्रसेन कॉलेज टीम टॉस जीतकर 15.1 ओवर में 90 रन पर ऑल आउट हो गई। गर्वित ने 28 और वरुण ने 23 रन बनाए। तनिष्क वर्मा ने 22 रन पर 5 और युवराज ने 15 रन पर 3 विकेट चटकाए। जवाब में आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज ने हितेश की 42 रन की पारी से 17 ओवर में 4 विकेट खो कर 94 रन बना लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.