वायकॉम18 ने डीडी फ्रीडिश पर स्पोर्ट्स 18 खेल के लॉन्च की घोषणा की -
SHUBMAN GILL, SHAFALI VERMA WIN ICC PLAYER OF THE MONTH AWARDS FOR SEPTEMBER. DP World PGTI stars spearhead Indian challenge at DP World India Championship 2026. DP World Takes Rory McIlroy’s Performance Environment Around the World. DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

वायकॉम18 ने डीडी फ्रीडिश पर स्पोर्ट्स 18 खेल के लॉन्च की घोषणा की

Share us on
1,156 Views

एफटीए हिंदी चैनल का उद्देश्य खेल विधाओं की खपत का विस्तार करना है

खेल टुडे ब्यूरो

मुंबई: वायकॉम18 ने घोषणा की है कि उसका फ्री-टू-एयर (एफटीए) हिंदी चैनल स्पोर्ट्स18 खेल आज से प्रसार भारती की डीटीएच सेवा डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध हो गया है। वायकॉम18 ने कुछ दिन पहले ही अपने पे-टीवी चैनल स्पोर्ट्स18 के लॉन्च की घोषणा की थी।

स्पोर्ट्स18 खेल दर्शकों को अपने पसंदीदा खेलों से जुड़े कार्यक्रमों को देखने की आजादी देगा। साथ ही इसके माध्यम से खेल प्रेमी 2021-22 एनबीए सीजन, अबू धाबी टी10 लीग, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, संतोष ट्रॉफी के अलावा कई अन्य खेल कार्यक्रमों के हाईलाइट्स का भी लुत्फ ले सकेंगे।

वायकॉम18 स्पोर्ट्स के प्रवक्ता ने कहा, ”वायकॉम18 ने डीडी फ्रीडिश पर एक स्लॉट हासिल किया है, जिससे कि खेल कटेंट को आसानी से उपलब्ध कराया जा सके और दशकों को खेलों से जुड़े देखे जाने योग्य कार्यक्रमों में विस्तार मिल सके। स्पोर्ट्स18 खेल के माध्यम से खेल प्रेमी विभिन्न प्रकार के खेलों से जुड़े कंटेंट देख सकेंगे। यह पे-टीवी सेगमेंट में नए दर्शकों को जोड़ने का एक अवसर भी है।”

स्पोर्ट्स18 खेल आज से ही डीडी फ्रीडिश पर चैनल #25 पर उपलब्ध होगा। इस बीच, स्पोर्ट्स18 एसडी टाटा प्ले पर चैनल #488, एयरटेल डिजिटल टीवी पर चैनल #293, जियो टीवी+ पर चैनल #262 और चैनल #261 जियो टीवी+ पर स्पोर्ट्स18 एचडी उपलब्ध है। दर्शक वायकॉम18 के प्रीमियम वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म वूट (आईओएस और एंड्रॉइड) और जियो टीवी (आईओएस और एंड्रॉइड) को डाउनलोड करके अपने पसंदीदा खेल देखना जारी रख सकते हैं।

दर्शक स्पोर्ट्स18 को Facebook, Instagram, Twitter और YouTube पर शेड्यूल, न्यूज, अपडेट, स्कोर और वीडियो के लिए फॉलो कर सकते हैं। फैंस चैनल के प्रीमियम कैटरिंग से विभिन्न खेल सामग्री तक पहुंचने के लिए iOS and Android पर वूट ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.