दिल्ली की भूमिका सिंह ने जीते नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक -

दिल्ली की भूमिका सिंह ने जीते नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक    

Share us on
27 Views

  • 13 वर्षीया तैराक भूमिका ने सब-जूनियर वर्ग में एस-10 कैटेगरी की 50 मीटर, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में पोडियम फिनिश किया
  • • राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय (वेस्ट विनोद नगर) की नौवीं कक्षा की छात्रा भूमिका अपने विद्यालय में मौजूद तरणताल में कोच अमित कुमार और रॉबिन सिंह की देखरेख में इस मुकाम तक पहुंची है

 

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली की भूमिका सिंह ने 26वीं जूनियर व सब-जूनियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर भारत की राजधानी का नाम रौशन किया। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा यह चैंपियनशिप बेंगलुरू स्थित जी स्विमिंग एकेडमी, वाइटफील्ड में 8 से 10 जून 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें 13 वर्षीया तैराक भूमिका ने सब-जूनियर वर्ग में एस-10 कैटेगरी की 50 मीटर, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में शिरकत की और अपनी तीनों स्पर्धाओं में पोडियम फिनिश किया।

भूमिका ने एस-10 कैटेगरी की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 42.03 सेकेंड समय में पूरी करके गोल्ड मेडल जीता। उसे अपना दूसरा गोल्ड एस-10 कैटेगरी की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 1 मिनट 35.26 सेकेंड समय के साथ आया। एस-10 कैटेगरी की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में वह दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीतने में सफल रही, जिसमें उसने 56.01 सेकेंड का समय निकाला।

भूमिका पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा है और इसी विद्यालय में मौजूद तरणताल में वह अभ्यास करती है, जहां उसने तैराकी कोच अमित कुमार और रॉबिन सिंह की देखरेख में अपना करियर शुरू किया और आज इस महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंची है। दोनों कोचों ने भूमिका को एक मेहनती लड़की बताया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.