एशियन कबड्डी लीग ने ‘वीमेन्स चैप्टर 1’ का किया शुभारंभ; 1 से 16 अगस्त तक प्राइम टाइम में होगा अंतरराष्ट्रीय लीग का प्रसारण -
SHUBMAN GILL, SHAFALI VERMA WIN ICC PLAYER OF THE MONTH AWARDS FOR SEPTEMBER. DP World PGTI stars spearhead Indian challenge at DP World India Championship 2026. DP World Takes Rory McIlroy’s Performance Environment Around the World. DDCA ANNOUNCES SKECHERS AS CLOTHING SPONSOR AND UFLEX AS OFFICIAL PARTNER FOR 2026–27 DOMESTIC SEASON. Asian Games experience to boost Indian challenge at DP World India Championship. Prof. (Dr.) Achyuta Samanta unanimously elected First President of Indian UniSport Federation. Set to Score for Child Rights: Cricket Icon Smriti Mandhana named UNICEF India Celebrity Advocate. ISCL unveils Season 2 jerseys ahead of 127-match tournament. Udhayveer Sidhu Wins 10m Air Pistol Gold at Cairo World Cup. Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। India Hosts First-Ever International Shooting Sport Federation ‘A’ Coaches Course in Surajkund.

एशियन कबड्डी लीग ने ‘वीमेन्स चैप्टर 1’ का किया शुभारंभ; 1 से 16 अगस्त तक प्राइम टाइम में होगा अंतरराष्ट्रीय लीग का प्रसारण

Share us on
258 Views

महिला कबड्डी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल लीग का शुभारंभ; SEAKF और झारखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु एवं मध्य प्रदेश की राज्य कबड्डी संघों के सहयोग से होगा आयोजन, सोनी आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर

खेल टुडे ब्यूरो 

नई दिल्ली। एशियन कबड्डी लीग (AKL) ने आज संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘AKL – वीमेन्स चैप्टर 1’ का आधिकारिक शुभारंभ किया। महिलाओं के लिए समर्पित इस अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल कबड्डी लीग का आयोजन 1 से 16 अगस्त 2026 तक किया जाएगा, जिसका प्रसारण प्राइम टाइम में सोनी पर किया जाएगा।

इस लीग का आयोजन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI), साउथ ईस्ट एशियन कबड्डी फेडरेशन (SEAKF) तथा झारखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की राज्य कबड्डी संघों के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर इन सभी फेडरेशन एवं राज्य संघों के प्रतिनिधियों को उनके सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

AKL – वीमेन्स चैप्टर 1 का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला कबड्डी को बढ़ावा देना और उसके विकास के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। जहाँ विश्व की अधिकांश प्रोफेशनल कबड्डी लीग पुरुष खिलाड़ियों पर केंद्रित हैं, वहीं AKL महिलाओं के लिए एक समर्पित प्रोफेशनल प्रतियोगिता शुरू कर रहा है, जिससे उन्हें समान अवसर, अंतरराष्ट्रीय पहचान और पेशेवर मंच मिल सके। यह पहल महिला सशक्तिकरण और खेलों के विकास के राष्ट्रीय उद्देश्य के अनुरूप है।

इस अवसर पर एशियन कबड्डी लीग के प्रेसिडेंट – ग्रोथ एंड मीडिया, विक्रम विजय चंदन ने कहा कि यह लीग एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला कबड्डी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को एक मंच पर लाएगी तथा इसका प्रसारण सोनी द्वारा प्राइम टाइम में किया जाएगा।

“AKL – वीमेन्स चैप्टर 1 एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला कबड्डी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को एक प्रोफेशनल मंच पर एक साथ लाने का प्रयास है। सोनी जैसे प्रतिष्ठित ब्रॉडकास्टर के साथ प्राइम टाइम प्रसारण के माध्यम से हमारा उद्देश्य महिला कबड्डी को वह पहचान, सम्मान और मंच देना है जिसकी वह वास्तव में हकदार है।”— विक्रम विजय चंदन, प्रेसिडेंट – ग्रोथ एंड मीडिया, एशियन कबड्डी लीग

एशियन कबड्डी लीग के चेयरमैन डॉ. प्रवीण शेट्टी ने सभी सहभागी राज्यों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि लीग की स्थापना इस विश्वास के साथ की गई है कि प्रतिभा हर क्षेत्र में मौजूद है और प्रत्येक खिलाड़ी को समान अवसर एवं पेशेवर मंच मिलना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुमन शोकीन ने कहा कि महिला खिलाड़ी लंबे समय से इस स्तर की किसी प्रोफेशनल लीग का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि AKL एक नई शुरुआत है, जो महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ देशभर की युवा लड़कियों को भी कबड्डी अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

“महिला खिलाड़ियों ने लंबे समय से इस स्तर की प्रोफेशनल लीग का इंतजार किया है। AKL हमारे लिए एक नई शुरुआत है। यह हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है और निश्चित रूप से देशभर की कई युवा लड़कियों को कबड्डी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।”— सुमन शोकीन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी

श्री नारायणन ने आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी राज्य कबड्डी संघों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से तमिलनाडु कबड्डी एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि इस लीग में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेंगे, जिससे महिला कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.