खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा -
Sporting Club Enters 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament Final. Yash Bhatia Shines as Bal Bhavan Dwarka beat Delhi Cricket Hub in 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament. अभय के शतक और रेहान के ‘पंजे’ से मद्रास क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के क्वार्टर फाइनल में । Shubman Gill to lead India’s squads in Test and ODI Series against Afghanistan. India’s Test Squad: Shubman Gill (Captain), Yashasvi Jaiswal, KL Rahul (vice-captain) Sai Sudharsan, Rishabh Pant (wicket-keeper), Devdutt Padikkal, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna, Manav Suthar, Gurnoor Brar, Harsh Dubey, Dhruv Jurel (wicket-keeper) India’s ODI Squad: Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma*, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya*, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey.Mohammad Sultan Ansari’s Century Guides Sehgal Cricket Club into the Semifinals of the 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament. Ran Star Cricket Club Registers Victory in the 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament.

खेल मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम में आईपीएल की तैयारियों का लिया जायजा

Share us on
1,422 Views

उत्तर प्रदेश की राजधानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गौरव की बात: खेल मंत्री

क्रिकेट मैच का सुव्यवस्थित आयोजन हो, ताकि खिलाड़ी और दर्शक यहां से अच्छा अनुभव लेकर वापस जायें:  डॉ. नवनीत सहगल

खेल टुडे ब्यूरो

लखनऊ। शनिवार को यहां के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में इण्डियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैंच के सफल आयोजन हेतु खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गिरीश चन्द्र यादव एवं अपर मुख्य सचिव, डॉ. नवनीत सहगल ने इकाना स्टेडियम में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।


श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी में पहली बार आईपीएल का आयोजन गौरव की बात है। स्टेडियम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल बनायें, ताकि देश-विदेश में उत्तर प्रदेश के प्रति एक अच्छा संदेश जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के प्रदर्शन को सभी ने सराहा है, उसी प्रकार इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश भी दिये कि स्टेडियम में मैंच देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

डॉ. सहगल ने कहा कि स्टेडियम में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाये। जिला प्रशासन  और स्टेडियम के अधिकारी पूरा तालमेल बनाकर कार्य करें। पूरा आयोजन सुव्यवस्थित हो, ताकि खिलाड़ी और दर्शक यहां से अच्छा अनुभव लेकर वापस जायें। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक आने के लिए बस की व्यवस्था कराई जाये। पार्किंग स्थल पर भी मैच देखने के लिए स्क्रीन लगाई जाये। टिकट के साथ दर्शकों को पार्किंग स्थल की भी सूचना भेजी जाय। साथ ही पार्किंग स्थल पर पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित कराया जाय।
इकाना स्टेडियम के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्टेडियम में दर्शकों की इन्ट्री के लिए पांच गेट है। टिकट पर इन्ट्रीगेट का उल्लेख रहेगा। क्यूआर कोड स्कैन कर आगंतुक आसानी से पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगें। इसके साथ ही स्टेडियम में मेडिकल बूथ एवं एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। मैच के सफल आयोजन हेतु स्टेडियम में बड़ी संख्या में कार्मिक तैनात रहेंगे। इनके अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में लखनऊ के जिलाधिकारी  सूर्यपाल गंगवार, संयुक्त पुलिस आयुक्त  उपेन्द्र कुमार अग्रवाल सहित विद्युत, फायर, खेल, नगर निगम आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.