जॉइंट सीपी इस्टर्न रेंज ने जीता रक्षक कप क्रिकेट मुकाबला -
Shubhankar Sharma wins by six strokes at Vishwa Samudra presents Kapil Dev Invitational Tour Championship powered by NALCO . एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ को रेसलिंग फेडरेशन या प्रो रेसलिंग लीग ईनाम में दे धनराशि: बृज भूषण शरण सिंह। स्वर्ण जीतने वाले पहलवान को दस लाख, रजत जीतने वाले को 7 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 5 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। सपोर्ट स्टाफ को भी कुछ धनराशि ईनाम में दी जानी चाहिए। प्रो रेसलिंग लीग सीजन 6 की घोषणा के अवसर पर खेल टुडे ग्रुप के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल की सलाह पर किया आग्रह। A New Era of Sporting Leadership at Delhi Golf Club; Former National Champion and Coach Amandeep Johl Elected Captain। India’s most popular golf venue, Delhi Golf Club ready to play host to the DP World India Championship. India’s Shubhankar Sharma hoping to strike form at DP World India Championship. VBF concludes Khele Sanand Sports Utsav 2026, bringing 45,000+ young athletes together across 105 villages.

जॉइंट सीपी इस्टर्न रेंज ने जीता रक्षक कप क्रिकेट मुकाबला

Share us on
4,923 Views
हम सभी को जीवनदायिनी यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए जन अभियान शुरू करना पड़ेगा- आलोक कुमार
खेल टुडे रिपोर्टर
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली कॉमन वेल्थ गेम विलेज अक्षरधाम में यमुना ट्रॉफी के “रक्षक” कप का आयोजन जॉइंट सीपी इस्टर्न रेंज एकादश व डीसीपी ईस्ट एकादश के बीच  क्रिकेट मैच खेलकर किया गया।यह आयोजन इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने आईडीएचसी सोसायटी तथा द हंस फाउंडेशन के सहयोग से किया। ज्वाइंट सीपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए वही डीसीपी ईस्ट की टीम 19 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई।  सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में खेले गए इस मैच में जॉइंट सीपी आलोक कुमार ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 13 बॉल पर 20 रन बनाए।
मैच के बाद आलोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से तनाव कम होता है और साथ ही फिटनेस भी बनी रहती है, हम सभी को जीवनदायिनी यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए जन अभियान शुरू करना पड़ेगा साथ ही सभी को आगे आना होगा, जिससे यमुना स्वच्छ हो पाए।  यमुना ट्रॉफी रक्षक कप के माध्यम से यह कदम सराहनीय है।
इस मौके पर पूर्वी दिल्ली अतिरिक्त उपायुक्त विनीत कुमार, संजय सेहरावत, सहायक आयुक्त सचिन कुमार सिंघल, पुखराज, सुनील, तथा यमुना ट्रॉफी के आयोजक इम्वा अध्यक्ष राजीव निशाना, पूरन सैनी, जोगेश कुमार, सूफी वाज़िद, श्वेता अरोड़ा, विजय शर्मा, महेश ढोंढियाल, आईडीएचसी सोसायटी से  अरुण कुमार निशाना आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.