दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज की जीत से शुरुआत -
Shooting: Neeru makes women’s trap final, finishes seventh. Anish Bhanwala wins 25m Rapid Fire Pistol gold at 24th Kumar Surendra Singh Memorial Shooting Championship. ‘No Home Advantage’ For Delhi Capitals; Finn Allen’s Unbeaten Century Boosts KKR’s Playoff Chance. National Sports Federation Conclave marks a coordinated step towards India’s preparation for upcoming Asian, Commonwealth and Olympic Games: Dr. Mansukh Mandaviya. Grassroots Sports Can Shape Young Leaders and Transform Communities: Dr. Mansukh Mandaviya A Special Screening of ‘Bicharpur – Junoon Football Ka’ attended by football lovers at Rang Bhawan Auditorium of Akashvani in New Delhi. The 25-minute documentary “Bicharpur – Junoon Football Ka,” produced in-house by the DD Sports team, chronicles how a sport became the heartbeat of an entire community. India Set to Host Inaugural World Yogasana Championship 2026 in June at Ahmedabad. BCCI announces venues and fixtures for Team India (Senior Women), India A and India U19 bilateral series. 51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: कृतज्ञ, शिवांक, स्वास्तिक और दिव्यांश डाॅज स्पोर्टस की जीत में चमके। IGU to send three-member team for 2026 Queen Sirikit Cup. Sports Ministry-backed national camp fuelling Asian Games 2026 prep for Indian Badminton Teams.

दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज की जीत से शुरुआत

Share us on
1,190 Views

 

दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रोफ़ेसर बलराम पाणि और दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की हेड, प्रोफेसर सरिता त्यागी।

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जीत से शुरुआत की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रोफ़ेसर बलराम पाणि ने किया। उनके साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की हेड, प्रोफेसर सरिता त्यागी और संजय कुमार स्वामी गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।
उद्घाटन मैच में श्याम लाल कॉलेज ने मैन ऑफ द मैच आशीष सहरावत के गोल से इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस को 1-0 से हराया।

दसवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर ध्वजारोहण करते हुए मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रोफ़ेसर बलराम पाणि और दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की हेड, प्रोफेसर सरिता त्यागी और संजय कुमार स्वामी। साथ में हैं कॉलेज की खेल समिति के संयोजक श्री वी एस जग्गी।

महिला वर्ग में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने भारती कॉलेज को 5-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से हेमा नेगी और पिंकी ने दो-दो गोल किए। सोमलता ने एक गोल किया। इस मैच में सोमलता को वूमेन ऑफ द प्लेयर का अवार्ड मिला।
तीसरे मैच में श्याम लाल कॉलेज एलुमनी ने किरोड़ीमल कॉलेज को 6-2 से हराया। विजेता टीम की तरफ से देवेंद्र सिंह जग्गी ने दो गोल और विशाल, शशि, खगेश और प्रत्यूष सिंह जग्गी ने एक-एक गोल किए। किरोड़ीमल कॉलेज की तरफ से ध्रुव और श्रेष्ठ सागर ने एक-एक गोल किए।
इस मैच में देवेंद्र सिंह जग्गी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

श्याम लाल कॉलेज में इस आयोजन के अवसर पर बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमी, खेल पत्रकार और विभिन्न कॉलेजों के खेल प्रोफेसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.