एसआरके टेक्नोलॉजी XI क्रिकेट क्लब ने सोनेट क्रिकेट क्लब को 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में 3 विकेट से हराया -

एसआरके टेक्नोलॉजी XI क्रिकेट क्लब ने सोनेट क्रिकेट क्लब को 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में 3 विकेट से हराया

Share us on
177 Views

नकुल शर्मा को शानदार अर्धशतक के लिए कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड देते हुए श्री विनोद कत्याल, सचिव – खेल, गोस्वामी गणेशदत्त मेमौरियल सोसायटी, नई दिल्ली और श्री मोहिन्द्र पाल, संयोजक, अम्पायर कमेटी , गोस्वामी गणेशदत मेमोरियल सोसायाटी, नई दिल्ली। 

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। एसआरके टेक्नोलॉजी XI क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में एसआरके टेक्नोलॉजी XI क्रिकेट क्लब ने सोनेट क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हरा दिया।

एसआरके टेक्नोलॉजी  क्रिकेट क्लब के नकुल शर्मा (53 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्के, 68 रन) को शानदार अर्धशतक के लिए श्री विनोद कत्याल, सचिव – खेल, गोस्वामी गणेशदत्त मेमौरियल सोसायटी, नई दिल्ली और श्री मोहिन्द्र पाल, संयोजक, अम्पायर कमेटी , गोस्वामी गणेशदत मेमोरियल सोसायाटी, नई दिल्ली ने कीमती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड सोनेट क्रिकेट क्लब के शिवम किशोर कुमार (60 गेंदों में 69 रन) को मिला।

एसआरके टेक्नोलॉजी XI क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में नौ विकेट पर 253 रन बनाए। उसके लिए शिवम किशोर (60 गेंदों में 8 चौके व 1 छक्के, 69 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि नमन तिवारी (40 गेंदों में 52 रन) ने भी अर्धशतक जमाया। आर्यन दलाल ने 44 रनों का योगदान किया। एसआरके टेक्नोलॉजी क्रिकेट क्लब की ओर से प्रतीक रमन (13 रन देकर 3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। अविनाश थापा और नितिन राधा तंवर को दो-दो और सभ्य चड्ढा व अंश चौधरी को एक-एक विकेट मिला।

स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड प्राप्त करते हुए सोनेट क्रिकेट क्लब के शिवम किशोर कुमार।

जवाब में, एसआरके टेक्नोलॉजी क्रिकेट क्लब की टीम ने 35.5 ओवर में सात विकेट पर 257 रनों बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। उसकी तरफ से नकुल शर्मा (53 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्के, 68 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि धनंजय सिंह ने 46 रन, नितिन राधा तंवर ने 35 और दिशांत मेहरा ने 32 रनों का योगदान किया।

सोनेट क्रिकेट क्लब की ओर से लोकेश नागर (41 रन देकर 2 विकेट), आर्यन दहिया (43 रन देकर 2 विकेट) और शौर्य सिंह (57 रन देकर 2 विकेट) सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा नमन तिवारी ने एक विकेट चटकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.